अब बाल होंगे जड़ से काले, डाई नहीं बल्कि बस इस तरह करें कॉफी का इस्तेमाल, सब पूछेंगे सिल्की बालों का राज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 28, 2024, 01:46 PM IST

अगर आपके बाल उम्र से पहले सफेद हो गए हैं और सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आज ही बंद कर दें। क्योंकि इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। आज हम आपको कॉफी हेयर डाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे तैयार करना बेहद आसान है और ये बालों को जड़ से काला बनाता है।

उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम है। लेकिन आजकल कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। इसकी वजह है जंक फूड्स का ज्यादा सेवन या फिर बालों की सही देखभाल ना करना। उम्र से पहले सफेद होते बाल सुंदरता को बिगाड़ते ही हैं, साथ ही कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं। सफेद बालों को काला बनाने के लिए ज्यादातर लोग डाई करते हैं। लेकिन फिर 15 दिन बालों का पुराने जैसा हाल हो जाता है। वहीं बालों को बार बार डाई करने की वजह से ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आपकी उम्र से पहले सफेद होते बालों की समस्या से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे देसी नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने बालों को आसानी से काला बना सकते हैं।

How to make natural hair dye with coffee

बालों को काला बनाने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी ना केवल हेल्थ बल्कि बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी गर्म कर लें। फिर इसमें 2 चम्मच कॉफी मिलाएं। फिर जब ये गाढ़ा होने लगे इसमें आंवला पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इस बात का ध्यान रखें कि ये बहुत पतला या गाढ़ा ना हो। जब ये तैयार हो जाए तो इसमें नींबू का रस मिलाएं और रातभर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।

End of Feed