10 रुपये की मुल्तानी मिट्टी से ऐसे बनाएं नैचुरल साबुन, चमकेगा शरीर का हर अंग तो लोग पूछेंगे सुंदरता का राज

Multani Mitti Soap (मुल्तानी मिट्टी से साबून कैसे बनाएं): वैसे तो बाजार में कई तरह के साबून मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर प्राकृतिक और कैमिकल फ्री साबून बना सकते हैं। ये साबून आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा होगा। यहां पर इस साबून को बनाने की पूरी विधि मौजूद है।

Multani Mitti Soap (मुल्तानी मिट्टी से साबून कैसे बनाएं): इन दिनों लोग सेंसेटिव स्किन को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। बाजार में मिलने वाले शैंपू और साबून में कैमिकल इतने ज्यादा होते हैं, कि इन्हें लगाने से भी स्किन में दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में आपको घर पर बने नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी साबून बना सकते हैं। घर पर साबून बनाने की कला हम आपको सिखाएंगे। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं है और ना ही आपको साबून का बेस खरीदना है। ये साबून आपको नैचुरल ग्लो देगी और खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।

how to make multani mitti soap at home

मुल्तानी मिट्टी से साबून बनाने की सामग्री-

  • मुल्तानी मिट्टी
  • नीम की पत्तियां
  • एलोवेरा जेल
  • पानी
  • चंदन
  • हल्दी

मुल्तानी मिट्टी से साबून बनाने की विधि-

मुल्तानी मिट्टी से साबुन बनाने के लिए सबसे पहले आपको मिक्सर में 2 स्पून मुल्तानी मिट्टी, थोड़ी सी नीम की पत्तियां और एक कटोरी एलोवेरा जेल डालना है। अब आपको इसी मिक्सर में पानी, 2 कटोरी चंदन और एक छोटी स्पून हल्दी भी एड करनी है। आपको इन सभी चीजों का बारीक पेस्ट तैयार कर लेना है। ध्यान रहे, आप इस पेस्ट में इस तरह से पानी मिलाएं कि न तो पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला हो। आपको हल्के हाथों से इस बैटर को राउंड शेप देनी है। अब कुछ दिनों तक इसे तेज धूप में अच्छी तरह से सुखाएं। जब ये साबुन अच्छी तरह से हार्ड हो जाए, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका नैचुरल मुल्तानी मिट्टी साबून तैयार है।

End of Feed