लाइफस्टाइल

इन 3 तरीकों से घर पर बनाएं फ्रेंडशिप बैंड, मिनटों में हो जाएगा तैयार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 30, 2025, 12:57 PM IST

फ्रेंडशिप डे इस साल 3 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर अपने दोस्तों को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो घर पर फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। जान लें तैयार करने का तरीका।

Image

घर पर फ्रेंडशिप बैंड कैसे बनाएं (Image: istock)

भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल, 2025 में, यह 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे को देशभर में काफी धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन दोस्तों के लिए समर्पित होता है। ऐसे में इस खास मौके पर दोस्तों को स्पेशल फील कराने के लिए लोग तोहफे देते हैं। फ्रेंडशिप डे पर लोग अपने खास दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड भी देते हैं। वहीं कुछ लोग खुद से बनाकर भी फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट करते हैं। अगर आप भी अपने करीबी दोस्त को खुद से बनाकर फ्रेंडशिप बैंड देना चाहते हैं तो यहां सा आइडिया ले सकते हैं।

धागे से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

धागे से फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए अपनी पसंद के 2-3 अलग-अलग रंग के धागे लें। अब धागे को लगभग 20-25 इंच लंबा काट लें। आप चाहें तो बैंड की मोटाई के अनुसार 4-6 धागों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी धागों को एक साथ इकट्ठा करें और एक सिरे पर मजबूत गांठ बांध लें। धागों को 2 या 3 हिस्सों में बांट लें। अब एक-दूसरे के ऊपर से धागों को गुज़ारते हुए चोटी बनाना शुरू करें। चोटी को तब तक बनाते रहें जब तक कि बैंड आपके दोस्त की कलाई के लिए पर्याप्त लंबा न हो जाए। आखिरी में एक और मजबूत गांठ बांध दें ताकि चोटी खुले नहीं। धागे का फ्रेंडशिप बैंड बनकर तैयार है। इसे आप अपने दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं।

मोतियों वाला फ्रेंडशिप बैंड

इसे बनाने के लिए पहले धागे वाले बैंड की तरह ही धागों को काट कर एक सिरे पर गांठ बांध लें। चोटी बनाते समय, बीच-बीच में धागों में मोती पिरोते जाएं। मोतियों को धागे में पिरोने के लिए सुई का इस्तेमाल करें। बैंड को पूरी लंबाई तक बनाने के बाद अंत में मजबूत गांठ बांध दें। अब इसे पैक करके दोस्तों को गिफ्ट करें।

नॉट पैटर्न फ्रेंडशिप बैंड

अपनी पसंद के अलग-अलग रंग के एम्ब्रॉयडरी फ्लॉस या मोटे धागे लें। सभी धागों को एक साथ इकट्ठा करें और एक सिरे पर एक गांठ बांध लें। इस सिरे को टेप से किसी सतह पर चिपका लें या क्लिपबोर्ड पर क्लिप कर लें ताकि काम करते समय धागे हिले नहीं। अब धागों को फैला दें। सबसे बाईं ओर के धागे को लें और बगल वाले धागे पर "4" का आकार बनाते हुए रखें। इस प्रक्रिया को दोहराते रहें। अंत में एक मजबूत गांठ बांध लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article