DIY Body Scrub: डल और ड्राय स्किन की होगी छुट्टी, त्वचा को रिपेयर करने में बेहद कारगर है ये बॉडी स्क्रब, जान लें बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 31, 2025, 11:33 AM IST

DIY Body Scrub: दमकती त्वचा पाने के लिए महिलाएं बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में मिलने वाले स्क्रब में केमिकल होता है जो स्किन को डैमेज कर सकता है। लेकिन आप घर पर भी बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर बॉडी स्क्रब तैयार करने का तरीका।

DIY Body Scrub: स्किन की सही देखभाल न करने की वजह से चेहरे और हाथ-पैर की त्वचा डल हो जाती है। ऐसे में त्वचा की निखार को बरकरार रखने के लिए लोग बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। बॉडी स्क्रब स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर स्किन टोन को लाइट करता है। ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर बॉडी स्क्रब तैयार कर आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका।

घर पर किस तरह तैयार करें बॉडी स्क्रब (Image: istock)

घर पर किस तरह तैयार करें बॉडी स्क्रब (Image: istock)

कॉफी और नारियल तेल

कॉफी और नारियल तेल से आप घर पर ही बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में नारियल तेल लें। अब इसमें थोड़ी सी पिसी चीनी और कॉफी मिक्स करें। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद स्किन पर लगाएं और रगड़कर मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे पानी से धो लें। इससे शरीर की गंदगी साफ हो जाएगी और स्किन ग्लो करेगी।

End of Feed