बालकनी में लौकी कैसे उगाएं? आजमा कर देखें ये तरीका, लटकने लगेगी ढेर सारी लौकी

How to grow bottle gourd at home: धान की भूसी, नारियल के छिलके या सूखी पत्तियों का इस्तेमाल करने से मिट्टी जल्दी सूखती नहीं और लौकी का पौधा लंबे समय तक हरा-भरा रहता है।

How to grow bottle gourd at home: गर्मी के मौसम में लौकी खूब खाई जाती है। यूं तो बाजार में भरपूर लौकी मिल जाती है, फिर भी घर पर उगने वाली लौकी का स्वाद ही कुछ और रहता है। इसी कारण बहुत से लोग अपने घर पर ही लौकी उगाते हैं। लौकी को बालकनी या छत पर आसानी से उगाया जा सकता है। तो अगर आप घर की छत या बालकनी में गमले में लौकी उगा रहे हैं, लेकिन उसमें ज्यादा फल नहीं आ रहे, तो कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। सही देखभाल और एक खास घरेलू खाद के इस्तेमाल से लौकी की बेल पर भरपूर फल आ सकते हैं।

How to grow Bottle gourd at home

घर पर लौकी उगाने का सही तरीका (Photo: Canva)

बालकनी में लौकी कैसे उगाएं?

लौकी की अच्छी पैदावार के लिए सबसे पहले बड़े और गहरे गमले का चयन करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम से कम 18 इंच गहराई वाला गमला या प्लास्टिक की बाल्टी बेहतर रहती है, क्योंकि लौकी की जड़ें काफी गहराई तक फैलती हैं। मिट्टी में कोकोपीट, वर्मी कम्पोस्ट और राइस हस्क मिलाने से पौधे को पर्याप्त पोषण मिलता है।

End of Feed