घर पर गमले में कैसे उगाएं एलोवेरा प्लांट, क्या डालने से तेजी से बढ़ता है एलोवेरा का पौधा?

Aloe Vera plant growing tips: एलोवेरा के लिए मिट्टी का गमला सबसे अच्छा माना जाता है। गमले में नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होना चाहिए। बहुत छोटे गमले में पौधा लगाने से इसकी जड़ें फैल नहीं पातीं।

Aloe Vera plant growing tips: भारत में एलोवेरा बेहद पॉपुलर इनडोर प्लांट है। ये घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही बालों से लेकर त्वचा की समस्याओं तक से निजाद दिलाता है। इसे गमले में लगाना बहुत आसान है। फिर भी बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि उनके एलोवेरा की अच्छी ग्रोथ नहीं हो रही। दरअसल जाने-अनजाने में हमसे कुछ छोटी बड़ी गलतियां हो जाती हैं। इसीलिए हम आपको यहां बता रहे हैं कि घर पर गमले में एलोवेरा लगाने का सही तरीका क्या है।

Aloevera plant Growing tips

गमले में एलोवेरा प्लांट कैसे उगाते हैं, जानें सही तरीका (Photo: iStock)

गमले में कैसे लगाएं एलोवेरा प्लांट

एलोवेरा के लिए मिट्टी का गमला सबसे अच्छा माना जाता है। गमले में नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होना चाहिए। बहुत छोटे गमले में पौधा लगाने से इसकी जड़ें फैल नहीं पातीं, इसलिए कम से कम 8 से 10 इंच का गमला चुनें। याद रखें कि एलोवेरा को ऐसी मिट्टी पसंद होती है, जिसमें पानी जमा न हो।

End of Feed