Fake Freindship: बिना लड़े मतलबी दोस्तों से यूं करें किनारा, बहुत आसान है तरीका

How to get rid of Selfish Friends: मतलबी दोस्तों से दूरी बनाना आसान नहीं होता, लेकिन यह आपकी मानसिक सेहत के लिए जरूरी कदम है। बिना झगड़े, समझदारी और धैर्य से लिया गया यह फैसला आपको अंदर से हल्का और मजबूत बनाता है।

How to distance yourself from selfish friends: दुनिया में दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से खास माना जाता है। कहा जाता है कि यही वह रिश्ता होता है जो इंसान अपनी मर्जी से चुनता है। दोस्त वो होते हैं जो हर मुश्किल में सबसे पहले साथ खड़े नजर आते हैं। हर रिश्ते की अपनी अहमियत होती है, लेकिन कुछ दोस्ती ऐसी भी होती हैं जो समय के साथ बोझ बनने लगती हैं। खासकर जब दोस्ती केवल स्वार्थ पर टिकी हो, तो वह मानसिक शांति को प्रभावित करने लगती है। ऐसे में बिना झगड़े और कड़वाहट के दूरी बनाना ही समझदारी होती है।

fake friendship

बिना लड़े मतलबी दोस्तों को जीवन से करना है बाहर? अपनाकर देखें ये आसान तरीके (Photo: iStock)

अपनी परेशानी को समझें

सबसे पहले यह पहचानें कि आपको इस दोस्ती से क्या परेशानी हो रही है। क्या दोस्त केवल अपने काम के लिए याद करता है? क्या वह आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करता? जब आप अपनी भावनाओं को साफ समझ लेंगे, तब दूरी बनाना आसान होगा।

End of Feed