मिनटों में बाथरूम की पीली टाइल्स जाएगी चमक, इन घरेलू नुस्खे का करके देखें इस्तेमाल, जान लें यूज करने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 20, 2025, 07:08 AM IST

जब बाथरूम की पीली टाइल्स को साफ करने की बात आती है, तो कई घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ प्रभावी होते हैं, बल्कि अक्सर बाजार में मिलने वाले क्लीनर की तुलना में ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं।

त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में घरों की साफ सफाई भी शुरू हो चुकी है। ज्यादातर घरों में सफाई का काम शुरू हो चुका है। अक्सर देखने को मिलता है कि घर के सभी हिस्सों की बहुत अच्छी तरह सफाई की जाती है लेकिन बाथरूम जो घर का सबसे अहम हिस्सा होता है उसकी उस तरह से सफाई नहीं की जाती है। जिसकी वजह से बाथरूम के टाइल्स पीले पड़ जाते हैं। बाथरूम टाइल्स की सफाई के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर बाथरूम की अच्छी तरह साफ सफाई की जा सकती है। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे केब बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टाइल्स को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं।

बाथरूम की पीली टाइल्स साफ करने के घरेलू नुस्खे (Image: istock)

How to Clean Yellow Tiles Of Bathroom in Hindi

सिरका और पानी का घोल

इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। इस घोल को पीली टाइल्स पर स्प्रे करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, एक पुराने ब्रश या स्क्रब का उपयोग करके दागों को रगड़ें। अंत में, साफ पानी से धो लें। सिरके का अम्लीय गुण दागों को ढीला करने में मदद करती है।

End of Feed