नमक के बाद हल्दी ही ऐसी चीज है जो हर घर की रसोई में जरूर मिल जाती है। भारतीय रसोई में हल्दी का इस्तेमाल स्वाद के लिए तो होता ही है लेकिन इसके बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं। लेकिन कई बार हमें फायदा पहुंचाने वाली यही हल्दी हमारे लिए जहर का काम करती है। दरअसल आजकल बाजार में मिलावटी हल्दी की भरमार है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में लोगों को आगाह किया है कि वे हल्दी में मिलाए जाने वाले कृत्रिम रंगों के प्रति सतर्क रहें।
घर पर असली और नकली हल्दी की पहचान कैसे करें (Photo: AI Image)
FSSAI ने एक बेहद आसान तरीका बताया है, जिससे आप महज 2 मिनट में ही घर बैठे जान सकते हैं कि आपकी हल्दी शुद्ध है या मिलावटी। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आप यह टेस्ट कैसे कर सकते हैं और मिलावटी हल्दी की पहचान कैसे करें:
हल्दी शुद्ध है कि नहीं कैसे पता चलेगा? ( How to check if Turmeric is original in water)
- दो गिलास पानी लें: दो पारदर्शी गिलासों में साधारण पानी भरें।
- हल्दी डालें: दोनों गिलासों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हल्दी पाउडर डालें।
- इंतजार करें: मिश्रण को बिना हिलाए कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें।
Read Also: बिना काटे कैसे पहचानें मीठा और लाल तरबूज
असली और नकली हल्दी की पहचान कैसे करें? (How to identify Artificial turmeric
अगर हल्दी पाउडर धीरे-धीरे गिलास की तली में बैठ जाता है और पानी का रंग हल्का पीला ही रहता है, तो समझ लें कि आपकी हल्दी शुद्ध है।
यदि पानी का रंग तुरंत गहरा और चमकदार पीला हो जाता है, तो यह संकेत है कि हल्दी में कृत्रिम रंगों या अन्य रसायनों की मिलावट की गई है।
मिलावटी हल्दी क्यों है खतरनाक?
हल्दी को चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए इसमें अक्सर हानिकारक केमिकल मिला दिए जाते हैं। लंबे समय तक ऐसी मिलावटी हल्दी का सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है और सेहत से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
Read Also: पुराने लकड़ी के टेबल को दें शोरूम जैसी चमक
मिलावटी हल्दी से सुरक्षित रहने के लिए कुछ जरूरी टिप्स:
हल्दी हमेशा विश्वसनीय ब्रांड या प्रमाणित स्थानीय विक्रेताओं से ही खरीदें। अगर हल्दी पाउडर का रंग सामान्य से ज्यादा चमकदार पीला है, तो सावधान हो जाएं। पैकिंग पर हमेशा FSSAI का लोगो और लाइसेंस नंबर चेक करने के बाद ही खरीदें।
FSSAI के बताए इस छोटे से आसान टेस्ट को अपनाकर आप अपने परिवार को मिलावट के खतरे से बचा सकते हैं और हल्दी के असली फायदों का आनंद ले सकते हैं।
