बच्चों के मीठा खाने की आदत कैसे छुड़ाएं, जानें बच्चा बहुत ज्यादा खाता है मीठा तो क्या करें

Kids Sweet Obsession: सबसे पहले हर अभिभावक को ये जानना जरूरी है कि बच्चे इतना ज्यादा मीठा क्यों पसंद करते हैं। इसके पीछे केवल जिद्द नहीं, बल्कि जीवविज्ञान भी है।

Kids Sweet Obsession: बच्चे अकसर मीठे की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। फिर चाहे वह चॉकलेट हो, आइसक्रीम हो या फिर चीनी। कुछ हद तक तो यह सामान्य है लेकिन कई बच्चे मीठे के हद से ज्यादा आदि हो जाते हैं। यहीं पर पेरेंट्स के लिए समस्या खड़ी हो जाती है। वह बच्चों के मीठा खाने की आदत से परेशान हो जाते हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह कामयाब नहीं हो पाते। ऐसे में हम यहां एक्सपर्ट्स की राय के मुताबिक कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप बच्चों के मीठा खाने की लत को छुड़ा सकते हैं।

Kid Sweet Obsession, Bacho ko Mitha khane se kaise ROKE

बच्चों के मीठा खाने से कैसे रोकें (Photo: iStock)

बच्चे मीठा क्यों पसंद करते हैं

सबसे पहले हर अभिभावक को ये जानना जरूरी है कि बच्चे इतना ज्यादा मीठा क्यों पसंद करते हैं। इसके पीछे केवल जिद्द नहीं, बल्कि जीवविज्ञान भी है। तमाम शोध बताते हैं कि बच्चे जन्मजात रूप से मीठे स्वाद की ओर झुकाव रखते हैं। मीठा स्वाद ऊर्जा का संकेत देता है, जो बढ़ते बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है। मीठा बच्चों को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ ही उनके हैप्पी हार्मोन्स को एक्साइट करते हैं। मीठा खाने से मस्तिष्क में डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है, जो उन्हें खुशी और संतुष्टि का अनुभव कराता है।

End of Feed