लाइफस्टाइल

अब रूखी-सूखी त्वचा भी हफ्तेभर में करेगी ग्लो, बस घर पर बनाएं ये 4 स्क्रब, नहीं दिखेंगे एक भी दाग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 22, 2024, 04:33 PM IST

Skin Care Tips: अगर आप डल और ड्राई त्वचा से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Natural Scrubs For Dry Skin

Skin Care Tips: सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। शुष्क हवाओं के कारण त्वचा ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन के साथ साथ चेहरे पर सफेद धारियां भी नज़र आने लगती है। ऐसे में चेहरे से डेड स्किन को हटाने बेहद जरूरी है। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घर पर स्क्रब तैयार कर आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। इस स्क्रब की मदद से आप डल और ड्राई स्किन से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें स्क्रब तैयार करने का आसान तरीका।

Natural Scrubs For Dry Skin - ड्राई स्किन के लिए घर पर तैयार करें ये स्क्रब

कॉफी

डेड स्किन सेल्स को हटाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए आप कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में नारियल तेल मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 2-5 मिनट रखने के बाद इसे धो लें। इससे सारे डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाएंगे।

चावल का आटा

डल स्किन से छुटकारा पाने के आप चावल के आटे का स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चावल के आटे में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी और चेहरे पर निखार आएगा। इस स्क्रब का हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

बेसन और दही

टैनिंग और डेड स्किन सेल्स रिमूव करने के लिए दही और बेसन का स्क्रब भी लगाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। फिर पानी से चेहरा धो लें।

चीनी और ऑलिव ऑयल

स्किन का रूखापन दूर करने के लिए चीनी और ऑलिव ऑयल का भी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चीनी में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहेर पर अप्लाई करें। इसे चेहरे पर मलकर धोएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article