लाइफस्टाइल

चेहरा धोने के लिए करें घर की इन चीजों का इस्तेमाल, दाग-धब्बे से मिलेगा छुटकारा और त्वचा बनेगी मुलायम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 6, 2023, 03:06 PM IST

निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए महिलाएं ना जाने किन किन घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। कुछ लोग फेस वॉश का इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे की मदद से निखरी त्वचा पाना चाहते हैं। स्किन केयर के तमाम फायदे तभी नज़र आते हैं जब आपने सही से अपना चेहरा धोया हो।

Image

homemade face wash

निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए महिलाएं ना जाने किन किन घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। कुछ लोग फेस वॉश का इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे की मदद से निखरी त्वचा पाना चाहते हैं। स्किन केयर के तमाम फायदे तभी नज़र आते हैं जब आपने सही से अपना चेहरा धोया हो। चेहरा धोने के लिए वैसे तो ज्यादातर लोग फेस वॉश इस्तेमाल करते हैं लेकिन फेस वॉश भी कई बार अपना कमाल नहीं दिखा पाती। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप स्किन को अच्छे से साफ कर सकते हैं।

फेस वॉश की तरह इस्तेमाल की जाने वाली घर की चीजें

कच्चा दूध

चेहरे को साफ करने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। इसके साथ ही चेहरे पर चमक आती है। ऐसे में दूध से चेहरा साफ करने के लिए एक कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें रूई डुबोएं। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छे से मलें। 3 से 4 मिनट चेहरे पर कच्चा दूध मलने के बाद चेहरा पानी से धो लें। ऐसा करने से सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

टमाटर

टमाटर में क्लेंजिंग गुण पाए जाते हैं जिससे त्वचा पर कमाल का असर देखने को मिलता है। इसके लिए एक कटोरी में टमाटर का रस लें और उसे उंगलियों से चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद चेहरा धो लें। कुछ ही मिनट में आप निखरी त्वचा पा लेंगी।

शहद

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं। शहद को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article