Homemade Face And Body Scrub: गर्मियों के मौसम में धूप-धूल और टैनिंग की दिक्कत हर किसी को परेशान कर देती है। इसके लिए खासतौर से महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप पार्लर के चक्कर काटकर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहती हैं तो आपको घर पर ही सस्ता उपाय निकालना चाहिए। बाजार वाला कैमिकल वाला स्क्रब लगाने से अच्छा है कि आप घर पर ही इसे बना लें। घर पर स्क्रब बनाना न जेब के लिए महंगा है और ना ही मुश्किल। यहां से आप इसे बनाना सीखें और एकदम ग्लोइंग स्किन पाएं।
फेस और बॉडी स्क्रब बनाने की सामग्री-
- बेसन (चने का आटा) – 2 चम्मच
- दूध या दही – 2 चम्मच
- हल्दी – 1 चुटकी
- नींबू का रस – ½ चम्मच (ऑयली स्किन के लिए)
- (अगर स्किन ड्राई है तो नींबू न डालें)
- गुलाब जल या शहद – 1 चम्मच
- चावल का आटा / ओट्स पाउडर – 1 चम्मच (स्क्रबिंग के लिए)
फेस और बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका-
- सभी सामग्री को एक कटोरी में अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- चेहरे को हल्का गीला करें और यह पेस्ट उंगलियों से धीरे-धीरे गोलाई में रगड़ते हुए लगाएँ।
- 3–5 मिनट तक स्क्रब करें, फिर 10 मिनट छोड़ दें जैसे फेस पैक।
- ठंडे पानी से धो लें और हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं।
ध्यान दें-
हफ्ते में 2 बार से ज्यादा स्क्रब न करें और स्क्रब करते समय बहुत ज़ोर से न रगड़ें। जब हम ज्यादा समय तक अपनी त्वचा को गहराई से साफ नहीं करते हैं तो स्किन पोर्स में गंदगी जम जाती है। डर्ट साफ करने और डेड स्किन को साफ करने के लिए जरूरी है कि हम समय-समय पर अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने की जरूरत है। लेकिन आपको स्क्रब हमेशा ध्यान से ही करना चाहिए।
