Hartalika Teej Wishes for Husband (हरतालिका तीज विशेज): पति की लंबी उम्र तो खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना करने के लिए हर साल सुहागिनों द्वारा हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। तीज में महिलाएं बिना खाएं पिए भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन करती हैं। श्रृंगार कर पति के लंबी उम्र और अटूट सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगती हैं। हरतालिका तीज 2024 इस साल आज 6 सितंबर को मनाया जा रहा है, ऐसे में अगर आप भी अपने पति के लिए व्रत रख रही हैं। और उन्हें प्यारे अंदाज में व्रत की बधाई देनी है, तो फिर आपके लिए ये तीज 2024 विशेज, शायरी बेस्ट हो सकती हैं। देखें हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश, विशेज, कोट्स, रोमांटिक लव शायरी पति के लिए।
Hartalika Teej 2024 wishes for husband
ये भी पढ़ें - ससुर जी संग भरी प्रेग्नेंसी में मंदिर पहुंची दीपिका, रणवीर ने थामा होने वाली मम्मी का हाथ
Hartalika Teej 2024 Wishes for Husband, Romantic Love Shayari in Hindi
1. मांगा है पति की लंबी आयु का वरदान
चाहा है सातों जन्म साथ तुम्हारा,
सदा सुहागिन रहूं मैं प्रियतम
पाऊं ऐसे ही साथ तुम्हारा
2. जोड़ी तेरी मेरी कभी न टूटे
हम तुम कभी एक दूजे से न रूठें
हम दोनों सात जन्मों तक साथ निभाएंगे
हर पल मिलकर खुशियां मनाएंगे
3. कठिन तपस्या कर गौरी
ने तब शिव को पाया था
इस कठिन व्रत में गौरी
ने वर्षों ध्यान लगाया था।
4. मेहंदी से सजे इन हाथों में हरी चूड़ियां खनकती है
तीज के पावन मौके पर सुहागिनें रूप रंग से सजती हैं !
5. मेहंदी से सजे हाथ
नव-विवाहित की खनकती चूड़ियों
और घेवर की मिठास
मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्यौहार
6. एक फेरा स्वास्थ्य के लिए,
एक फेरा प्रेम के लिए,
एक फेरा दीर्घायु के लिए
एक फेरा आपके और मेरे
इस अटूट रिश्ते के लिए
7. सुख दुख में हम तुम
हर पल साथ निभाएंगे
एक जन्म नहीं सातों जन्म
हम पति पत्नी बन आएंगे
8. बिना खाए पिए व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहे
मेरे की बस यही आशा है
9. सुहाग बना रहे तुम्हारा,
यही कामना है हमारी
तुम्हारी जोड़ी सदा बनी रहे
तुम्हे लग जाए मेरी दुआ सारी
10. प्यारे पतिदेव आपको हरतालिका तीज की बहुत बहुत शुभकामनाएं..
हमारी मोहब्बत ऐसे ही बस सालों साल बढ़ती रहे..
