Happy World Students Day 2024 Shayari Quotes: देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आज भले ही हमारे बीत नहीं हैं लेकिन उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। डॉ कलाम के सम्मान में 15 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित करने वाले और मार्गदर्शन देने वाले डॉ कलाम करोड़ों युवाओं की भी प्रेरणा हैं। साल 2010 से ही डॉ कलाम के बर्थडे को विश्व स्टूडेंट्स डे के रूप में मनाने की शुरुआत हो गई थी। डॉ कलाम को श्रद्धांजलि देकर आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। अगर आप आज अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे यानी विश्व विद्यार्थी दिवस/ विश्व छात्र दिवस के शुभकामना की शायरियां, संदेश, कोट्स, मैसेज, GIF,स्टेटस और Photos लेकर आए हैं। यहां देखें-
Happy World Student Day 2024 Shayari, Quotes, Messages In Hindi / Vishwa Vidyarthi Diwas Ki Shubhkamnaye-
1) विद्यार्थी जीवन सबसे सुनहरा दौर होता है,
क्योंकि इस दौर में न किसी बात की चिंता होती है,
और न ही मन में किसी चीज को लेकर कटुता होती है।
हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024
2) एक विद्यार्थी का जीवन अनुभवों से भरा होता है,
जो जिंदगी की राह में आगे बढ़ने में मदद करता है,
किसी भी रूप में ग्रहण की गई शिक्षा व्यर्थ नहीं होती है।
हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024
3) प्रत्येक विद्यार्थी एक-दूसरे से अलग होता है,
हर एक की खूबियां और खामियां अलग होती हैं,
इसलिए न तो किसी और से तुलना करें,
और न किसी और के जैसा बनने की कोशिश करें।
हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024
4) विद्यार्थी जीवन में छोटी-छोटी आदतें,
हमारे जीवन में बड़ा फर्क पैदा कर देती हैं।
विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024
5) पढ़ाई की उम्र में समय बर्बाद करने वाले,
भविष्य में अक्सर बर्बाद होते नजर आते हैं।
हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024
6) जिंदगी की परीक्षा में ज्यादातर लोग,
दूसरों की नकल करते हैं,
इसलिए वे असफल हो जाते हैं।
विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024
7) प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में,
शिक्षा ग्रहण करना सबसे बड़ी अच्छाई है,
और अशिक्षित होना सबसे बड़ी बुराई है।
हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024
8) विद्यार्थी जीवन में कम लोगो से दोस्ती कीजिए,
और दोस्ती केवल अच्छे लोगों से कीजिए।
हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024
9) असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि,
सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं हुआ।
विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024
10) निश्चित रूप से एक अच्छा छात्र बनना आसान नहीं है,
यह बहुत सारी मेहनत और समर्पण की मांग करता है।
विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024
