
Happy Women's Day 2024 Hindi Wishes Images, Quotes: वुमन्स डे पर अपने घर की देवियों को भेजें ये कोट्स, फोटो, शायरी, महिला दिवस की यूं दें बधाई
Happy Women's Day (Mahila Diwas) 2024 Hindi Wishes, Images, Quotes, Status, Greetings, Messages: हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च यानी आज भारत समेत दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस साल महिला दिवस, महाशिवरात्रि के साथ पड़ रहा है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य देश और समाज में महिलाओं के योगदान को उजागर करना है। इसके साथ महिलाओं द्वारा किए गए संघर्षों और बलिदानों को भी याद करने के लिए भी ये दिन मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर लोग अपनी महिला मित्र, मां, बहन, भाभी आदि को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये खास संदेश, फोटोज, वीडियोज, GIF भेज सकते हैं। यहां से करें डाउनलोड।