टेडी डे पर शायराना अंदाज में दें अपनी जिंदगी के टेडी को शुभकामनाएं, देखें हैप्पी टेडी डे शायरी लव
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Feb 10, 2026, 08:57 AM IST
Happy Teddy Day Shayari (Valentine Week Teddy Day ki Love Shayari): आज वैलेंटाइन्स वीक का चौथा दिन है और आज के दिन पर टेडी डे मनाया जा रहा है। टेडी डे पर आप भी अपने पार्टनर को सॉफ्ट टेडी बियर के साथ शायरी सुनाकर इम्प्रेस कर सकते हैं। देखें हैप्पी टेडी डे शायरी।
Teddy Day की शायरी
Happy Teddy Day Shayari (Valentine Week Teddy Day ki Love Shayari): वैलेंटाइन वीक का हर दिन ही बहुत खास होता है। रोमांटिक कपल्स ने कल बहुत ही प्यार से चॉकलेट डे मनाकर अपने रिश्ते में प्यार की मिठास घोल दी थी। अब आज वैलेंटाइन्स वीक के चौथे दिन पर टेडी डे मनाया जा रहा है। टेडी डे के दिन पर कपल्स एक दूसरे को सॉफ्ट टेडी बियर देते हैं। हालांकि ये दिन केवल टॉय टेडी को गिफ्ट देने का दिन नहीं बल्कि अपने पार्टनर को यह एहसास दिलाने का दिन है कि, वो आपकी जिंदगी में कितने स्पेशल, टेडी की तरह प्यारे और केयर करने वाले हैं। टेडी प्यार, अपनेपन और केयर का प्रतीक माना जाता है। जो रिश्ते में प्यार, गर्माहट और मजबूती लाता है। ऐसे में अगर आप भी इस खास दिन पर अपनी जिंदगी के टेडी को टेडी गिफ्ट कर रहे हैं, तो उसके साथ खास रोमांटिक शायरी जरूर भेजें।
Teddy Day Shayari in Hindi
1. टेडी सा प्यारा तेरा प्यार है,
जो हर पल दिल को बहलाता है।
जब तू पास नहीं होता,
तेरी यादों में ये टेडी साथ निभाता है।
2. ये टेडी नहीं, एहसास है,
तेरी बाहों की नर्म छांव का।
हर रात इसे गले लगाकर,
दिल तुझे महसूस कर पाता है।
टेडी डे मैसेज फॉर बॉयफ्रेंड (Teddy Day Message for Boyfriend)
3. टेडी की मुस्कान में छुपा,
तेरे प्यार का सुकून सा है।
जब भी मन उदास होता है,
ये टेडी तेरा नाम लेता है।
4. टेडी की तरह तेरा प्यार,
नरम, सच्चा और खास है।
हर ग़म में जो साथ दे,
वो तू है, बाकी सब एहसास है।
टेडी बियर डे की शायरी
5. आज Teddy Day पर बस इतना,
तुझसे दिल ये कहना चाहता है।
टेडी तो एक बहाना है,
तू ही मेरी हर खुशी की वजह है।
6. जैसे टेडी बियर हर उदासी में मुस्कान ले आता है,
वैसे ही तुम मेरी हर परेशानी को पल में खुशियों में बदल देते हो।
तुम हो तो सब कुछ पूरा लगता है।
टेडी डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Teddy Day Wishes for Girlfriend)
7. ये टेडी बस तोहफा नहीं,
मेरे दिल की ऐसे फीलिंग है जो हर पल तुम्हारे करीब रहना चाहती है।
तुम मेरी सबसे प्यारी आदत हो।
8. टेडी की तरह तुम भी मेरी बाहों में रहो,
ताकि हर डर, हर गम दूर हो जाए।
तुम्हारे बिना सब अधूरा लगता है।
टेडी डे कोट्स इन हिंदी (Teddy Day Quotes 2026)
9. टेडी डे पर बस इतना कहना है तुम मेरी जिंदगी का सबसे क्यूट सरप्राइज हो।
तुम्हारी मौजूदगी मेरे हर दिन को खास बना देती है।
10. जैसे बच्चे टेडी से कभी दूर नहीं होना चाहते,
वैसे ही मैं भी तुमसे कभी दूर नहीं जाना चाहती।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल
