Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Quotes: शरद पूर्णिमा पर इन खास मैसेज से दें शुभकामनाएं संदेश, भेजें ये तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:22 PM IST

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: शरद पूर्णिमा 2022 इस साल 9 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा को अश्विन पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन चांद की किरणें अमृत समान होती है। इस मौके पर आप अपने करीबियों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शरद पूर्णिमा इस साल नौ अक्टूबर (रविवार) को है।
  • शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है।
  • शरद पूर्णिमा पर करीबियों को बधाई दे सकते हैं।

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: अश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा इस साल नौ अक्टूबर (रविवार) को है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में होता है। इस दिन चांद से जो किरणें निकलती हैं, वह अमृत के समान होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी धरती में भ्रमण करती हैं और घर-घर जाती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Sharad Purnima 2022

Sharad Purnima 2022

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) के दिन घर में दूध से खीर बनाई जाती है। खीर को चंद्रमा की रोशनी दिखाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार चांद की किरणें खीर पर पड़ने से इसके गुण काफी बढ़ जाते हैं। खीर को अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इस दिन भगवान शिव-पार्वती और भगवान कार्तिकेय की भी पूजा होती है। अगर पूर्णिमा का व्रत करते हैं तो इस दिन कथा जरूर सुनें। शरद पूर्णिमा के पावन मौके पर आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं।

End of Feed