Happy Sharad Purnima 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर 2022, बुधवार को है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन निकलने वाला चांद 16 कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। ऐसा कहते हैं कि 16 कलाओं से युक्त मनुष्य ही सर्वोत्तम पुरूष माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विधान होता है। कहते हैं रात भर चंद्र की रोशनी के नीचे रखी खीर खाने से सभी रोगों का नाश होता है।
sharad purnima
मां लक्ष्मी की आराधना के लिए यह दिन बहुत खास माना जाता है। कहते हैं अगर सच्चे मन से रात में धन की देवी की उपासना की जाए तो जीवनभर धन-अन्न के भंडार भरे रहते हैं। कभी दरिद्रता नहीं आती। यह दिन धन प्राप्ति के अलावा सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि करता है। इस पावन अवसर पर आप भी इन मैसेज, कोट्स के जरिए अपनों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं। शरद पूर्णिमा की अपनों को इन बेस्ट मैसेज से भेजें बधाई-
आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले न समाएं
सर नवा कर अपना जीवन को समृद्ध बनाएं
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर
बरसे देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!
संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई।
शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुन्दर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है
आशा है इस रात आप सभी पर
चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे
Happy Sharad Purnima 2022
पूर्णिमा का ये खूबसूरत चांद
लेकर आए आपकी ज़िंदगी में खुशियां हजार
मुबारक हो आपको शरद पूर्णिमा का त्योहार
शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुंदर
बरसे देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
शरद पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं
अश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है
निराला इस दिन चमके चंद्रमा सबसे
प्यार बिखेर कर अपनी चांदनी दे हमको
वो अपना आशीर्वाद ये है कामना इस साल, हर साल
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
शरद पूर्णिमा का चांद आपको मुबारक हो
इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो
चंद्रमा का आशीर्वाद आप पर जमकर बरसे
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!
शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है
अपने साथ अमृत वर्षा, जो भर देती है
हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके
जीवन मे नयी उमंग लेकर आए।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
