Happy New Year Instagram Reels 2023: नए साल की शाम आ गई है और इस मौके पर हम सभी पिछले साल को भूलकर नई शुरुआत करने की ओर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह आने वाला साल हमें नए सिरे से शुरुआत करने और दुनिया में अच्छे बदलावों की दिशा पर केंद्रित होगा। यह रोलरकोस्टर साल 2022 खत्म हो रहा है, और बेहतर समय की आशा सामने आ रही है। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर भी जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग सोशल मीडिया पर कई मैसेज और पोस्ट के साथ रील्स भी शेयर कर रहे हैं।
यहां हम आपके लिए इंस्टाग्राम से ऐसी ही कुछ रील्स लेकर आए हैं जोकि इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जा रही हैं और इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। यह रील्स और साथ में दिए गए बधाई संदेश भेजकर बधाई देने के साथ किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का माध्यम भी बन सकती हैं।
हर साल आता है, हर साल जाता है
इस साल आपको वो सब मिले
जो आपका दिल चाहता है
नए साल 2023 की बहुत-बहुत बधाई।
भूल जाओ बीते हुए कल को,
दिल में बसलो आने वाले कल को
मुस्कुराओ चाहे जो भी हो पल,
खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल
आपको नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
बीत गया जो साल भूल जाएं,
इस नए साल को चलो अपनाएं,
करते हैं हम दुआ सर झुका के प्रभु से,
हो जाएं आपके सभी सपने पूरे झट से.
नए साल 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
नए रंग हों नई उमंगे, आंखों में उल्लास नया
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया
नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग
नई बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया
नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
फूल खिलेंगे गुलशन में खूबसूरती नजर आएगी,
बीते साल की खट्टी-मीठी यादें संग रह जाएंगी,
आओ मिलकर जश्न मनाएं नए साल का हंसी-खुशी से,
नए साल की पहली सुबह खुशियां अनगिनत लाएगी.
नए साल 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
भुला दो बीता हुआ कल,
दिल में बसा लो आने वाला कल,
हंसो और हंसाओ, चाहे जो भी हो पल,
खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल.
नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं।
नया साल यानी 2023 ढेर सारी उम्मीदों के साथ आ रहा है और इस साल 2022 में मिली खट्टी-मीठी यादों को भुलाकर पुराने साल को विदा दी जा रही है। नए साल का खुशी-खुशी बाहें खोलकर स्वागत करते हुए अपनों के साथ ढेरों खुशियां बाटें और बेहद खास अवसर पर नए साल के शुभकामना संदेशों को भी शेयर करें।
