
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes, Images, Messages: बंगाली, मराठी, कन्नड़, संस्कृत...अलग अलग भाषाओं में अपने को कहें हैप्पी मकर संक्रांति, भेजें ये बेस्ट 10 मैसेजेस, विशेज, फोटो, शायरी, कोट्स
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: पूरे देश में आज यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। दरअसल मकर संक्रांति नई फसल और नई ऋतु के आने का भी संकेत है। आज के दिन गंगा स्नान और दान करना बेहद शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति को उत्तरायण, पोंगल, मकर विलक्कु, माघ और बिहु के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन तिल और गुड़ खाने का बेहद खास महत्व है। इसके साथ ही मकर संक्रांति के दिन दही-चुरा खाने का भी बहुत महत्व है। साथ ही लोग मकर संक्रांति के दिन दिन तिल, गजक, उड़द की दांल की खिचड़ी, मूली, मिर्च, मसाले, नमक, गुड़, जूते, अन्न, वस्त्रत्त्, कंबल दान करते हैं।