
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Messages: तिल हम हैं और गुड़ हैं आप, मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप... मकर संक्रांति पर दोस्तों को भेजें हिंदी, मराठी, बंगाली में मैसेजेस, फोटो, विशेज
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। पूरे देश में आज मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग सूर्योदय के साथ ही स्नान करके पूजा आरंभ करते हैं। इस दिन खिचड़ी और तिल के लड्डू खाने का बेहद खास महत्व है। देश के अलग अलग हिस्सों में लोग इसे विभिन्न नामों से जानते हैं - मकर संक्रांति, पोंगल, भोगाली बिहु, उत्तरायण, बिहु आदि। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं और एक-दूसरे को तिल और गुड़ का प्रसाद बांटते हैं। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मकर संक्रांति विशेज, मकर संक्रांति कोट्स, मकर संक्रांति शायरी भेज सकते हैं।