Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Images, Quotes: प्यार भरे अंदाज में दें अपने पति या पत्नी को करवा चौथ की बधाई, देखें यह कोट्स और विशेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:31 AM IST

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाए जाने वाला करवा चौथ आज है। इस खूबसूरत मौके पर अपने पति या पत्नी को आप यह प्यार भरे कोट्स भेज कर विश कर सकते हैं।

Happy Karwa chauth 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। करवा चौथ का व्रत भी बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

Happy Karva Chauth 2022 Wishes Images

Happy Karva Chauth 2022 Wishes Images

करवा चौथ का पर्व इस वर्ष 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश जी की पूजा करती हैं। करवा चौथ पर आप अपने पति या पत्नी को खूबसूरत अंदाज में बधाई दे सकते हैं। अपनी सहेली या रिश्तेदारों को भी शुभकामनाएं देने के लिए यहां देखें कोट्स, विशेज और फोटोज।

End of Feed