मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं.., देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी, कोट्स, संदेश और तस्वीरें
भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं, मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। संस्कृत और हिंदवी से उपजी हिंदी भाषा एक सूत्र में पूरे देश को पिरोती है। हिंदी के लिए महात्मा गांधी ने कहा था कि हृदय की कोई भाषा नहीं है। हृदय-हृदय से बात करता है। और हिंदी हृदय की भाषा है। इसी भाषा के सम्मान में हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। यहां से अपनों को भेजें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं:
भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की शक्ति है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। साल 1949 में 14 सितंबर को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया था। हिंदी भाषा आज जिस मुकाम पर है उसे देख हर हिंदुस्तानी गर्व करता है। दरअसल यही हिंदी है जो पूरी दुनिया में उसकी पहचान है। ना सिर्फ पहचान बल्कि हिंदी भाषा हम हिंदुस्तानियों की समृद्ध संस्कृति की भी पहचान है। हिंदी भाषा की कई रचनाओं ने पूरी दुनिया शोहरत हासिल की है। इसी भाषा को समर्पित हिंदी दिवस के इस खास मौके को और भी यादगार बनाना चाहते हैं तो आप अपनों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं। हिंदी दिवस की बधाई भेजने में हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी, कोट्स, संदेश, फोटोज, स्टेटस हिंदी में:
Happy Hindi Diwas 2025 Wishes Shayari
National Hindi Day 2025 Quotes in Hindi
1. हिंदी में बातें करना, है सच्ची अपनी पहचान,
हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान!
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
2. हिंदी जीवन का आधार है,
हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।
हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,
आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
3. हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है,
देश की भाषा हिंदी है, हम सबका अभिमान है।
हिंदी दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
4. मां की लोरी है हिंदी,
पापा की डांट है हिंदी।
हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,
हिंदी हर पल हमारे संग है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
5. हर दिल में बसे है हिंदी, हर जुबां पर ये नाम,
हिंदी से ही रोशन होगा, अपना देश, अपना धाम।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Diwas ki Shayari
करते हैं इसका हम अभिनंदन।
नमन करें इस प्यारी भाषा को,
जो करती है भारत का वंदन।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं
Hindi Diwas par Shayari (हिंदी दिवस पर शायरी)
पापा की डांट है हिंदी।
हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,
हिंदी हर पल हमारे संग है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
Hindi Diwas Quotes in Hindi
शुभकामनाएं!
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Diwas Quotes
हिंदी दिवस मुबारक
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Diwas par Kavita
जटिल समझो नहीं इसको बहुत आसान है हिंदी
लिखा जाता है इसमें जो पढ़ा उसको वही जाता
करोड़ों नागरिक का गर्व औ’ अभिमान है हिंदी।
कबीरा, सूर, तुलसी ने गले इसको लगाया था
बिहारी, जायसी जैसों ने माथे पर बिठाया था
महादेवी विरह का काव्य हिंदी में ही गातीं थीं
निराला, पंत, जयशंकर ने भी इसको सजाया था।
हज़ारी, रामचंद्र, भारतेन्दू, मैथिली आये
कभी दिनकर, कभी बच्चन लिखे हिंदी व इतराये
भरम जो बन गया था रूप का वो मिट चुका है अब
हुई मानक मेरी हिंदी कोई मत दोष दिखलाये।
हमारे पूर्वजों का स्वप्न अब साकार करना हैं
हरिक मन तक इसी भाषा का अब विस्तार करना है
विलायत की जुबाँ में सोचने का ढंग अब बदलो
समूचे विश्व में हिंदी का अब जयकार करना है।
मगर पीछे बहुत हैं दायरा भी आज सिमटा है
जरा सोचो अभी इसका किया प्रयोग कितना है
नहीं बस एक दिन तुम साल में गुणगान अब करना
अभी हिंदी को सबका यार कंठाहार होना है।
अदम साहस मुझे दे दो मुझे दुष्यंत बनना है
मिटा पतझड़ सभी मन का मुझे बासंत बनना है
ग़ज़ल हिन्दी में गाकर हम अलख इसकी जगायें अब
‘अजय’ मुर्दा नहीं रहना मुझे जीवंत बनना है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
- अजय कुमार मिश्र।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Day Image
International Hindi Day Wishes in Hindi
हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान!
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Hindi Diwas par Shayari
मातृभाषा का मान बढ़ाकर, नया इतिहास बनाएंगे।
हिंदी दिवस 2025 की बधाई
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Diwas Picture
Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye
हिंदी से ही रोशन होगा, अपना देश, अपना धाम।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Hindi Diwas par Shayar (हिंदी दिवस पर शायरी)
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: 14 Sepetember Hindi Diwas Image
Hindi Diwas Wishes in Hindi
हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी
हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,
हम सबका अभिमान है हिंदी
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaen
हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।
हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।
हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हिंदी से है अपना विशेष।
आओ मिलकर इसे अपनाएं,
भारत को और समृद्ध बनाएं।
हिंदी दिवस की बधाई
Hindi Diwas Status Images
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Diwas Par Status
पर हिंदी से है सबसे ज्यादा प्यार।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Hindi Diwas Wishes Images
हिंदी दिवस पर कविता 10 लाइन
कभी न मेरे मन को भाया,
जब दुख मेरे ऊपर आया,
मेरा दुख अपने ऊपर ले कोई मुझे बचाए!
मैंने गाकर दुख अपनाए!
कभी न मेरे मन को भाया,
जब-जब मुझको गया रुलाया,
कोई मेरी अश्रु धार में अपने अश्रु मिलाए!
मैंने गाकर दुख अपनाए!
पर न दबा यह इच्छा पाता,
मृत्यु-सेज पर कोई आता,
कहता सिर पर हाथ फिराता-
’ज्ञात मुझे है, दुख जीवन में तुमने बहुत उठाये!
मैंने गाकर दुख अपनाए!
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: Hindi Diwas Wishes Shayari
जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।
इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं।
