Father's Day Poem: इस फादर्स डे पिता को फील कराएं स्पेशल, गिफ्ट करें प्यार में पिरोई ये 5 कविताएं, गले लगा लेंगे पापा

Father's Day Poem in Hindi: इस साल 15 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। यह खास दिन दुनियाभर के पिताओं को समर्पित है। जब बात पिता की होती है तो वो खुद वह कविता है, जो बिना कहे ही दिल में उतर जाती है। उनके साये में वक्त की सर्द हवाएं भी सुकून देने लगती हैं।

Father's Day Poem in Hindi: पिता एक ऐसा शब्द जो कम बोला जाता है, पर जीवन की नींव बनकर हर पल साथ चलता है। उनकी उपस्थिति दीपक की लौ जैसी होती है स्थिर, सधी हुई, परंतु हर अंधकार को हरने वाली। पिता न सिर्फ जीवनदाता होते हैं, बल्कि मार्गदर्शक, प्रेरक और चुपचाप त्याग करने वाले भी होते हैं। पिता की उंगली पकड़कर चलना सिर्फ बचपन की बात नहीं होती, वह एक ऐसा अहसास है जो उम्रभर मन को सहारा देता है। उनकी आंखों में चिंता होती है, लेकिन होंठों पर मुस्कान। उनके कंधे सिर्फ हमें उठाते नहीं, हमारे हर डर को भी ढोते हैं।

3

Happy Fathers Day 2025 Poem In Hindi, Papa Par Kavita, Best Poem for father

पिता की बातें अक्सर आदेश सी लगती हैं, लेकिन उनमें छुपी होती है अनुभव की परछाई। वे बारिश में खुद भीग जाते हैं, पर अपने बच्चे को सूखा रखते हैं। उनकी जेबें भले ही खाली हों, पर दिल हमेशा भरा होता है..सपनों से, उम्मीदों से और अंतहीन प्रेम से। इसी पिता को समर्पित है फादर्स डे। फादर्स डे दुनियाभर में जून माह के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 15 जून को पड़ा है। फादर्स डे के मौके पर अगर आप अपने पिता को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उन्हें ये कविताएं गिफ्ट कर सकते हैं। यहां देखें फादर्स डे की कविताएं हिंदी में:

End of Feed