Happy Chhath Puja 2022 Wishes Images, Quotes, Shayari, Status And Messages: आज छठ पूजा का चौथा दिन है। सुबह के साथ ही छठ घाट छठी मइया के लोकगीतों से गूंज उठा है, चारो तरफ भक्तिमय माहौल है। पटना से लेकर दिल्ली तक पूरा देश छठ की छटा में सराबोर है। कल यानी 30 अक्टूबर को भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य देने के बाद, लोग उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए कृत्रिम घाटों, तालाबों, नदियों में जुट रहे हैं । बता दें प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की षष्ठी को छठ पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है और सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व की (Chhath Puja Wishes) समाप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से छठी मइया की पूजा अर्चना करने व सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से सभी समस्याओं का निवारण होता है। तथा संतान के जीवन में आने वाले सभी समस्याओं का निवारण होता है। कहा जाता है कि, संतान प्राप्ति के लिए यह पर्व किसी वरदान से कम नहीं है।
सुबह होते ही छठ की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है, लोग एक दूसरे को छठ के कोट्स, शायरी व मैसेजेस भेज छठ की शुभकामनाएं (Chhath Puja Wishes In Hindi) दे रहे हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए छठ के शानदार कोट्स, शायरी, मैसेजेस, फोटोज आदि लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप उनके दीर्घायु की कामना कर सकते हैं।
Chhath Puja 2022 Wishes Images, Quotes, Shayari, Status And Messages
ठेकुआ लाओ, फल और लड्डू चढ़ाओ
व्रत रखो जी और
छठी मैया के गुण गाओ
छठ पूजा की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया
उल्लास सबके कण-कण में समाया
महापर्व छठ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Chhath Puja Wishes, Quotes, Shayari and Messages
जय हो सूर्य देव की,
जय-जय हो छठी मैया की
महापर्व छठ की आप सभी
को हार्दिक शुभकामनाएं
इस छठ पूजा में.. जो तू चाहे वो तेरा हो,
हर दिन ख़ूबसूरत और रातें रोशन हो,
कामयाबी चूमते रहे कदम हमेशा,
छठ पूजा मुबारक हो आप सभी को
सुनहरे रथ पर होके सवार,
सूर्य देव आएं हैं आपके द्वार,
छठ पर्व की शुभकामनांए,
मेरी ओर से करें स्वीकार,
हैपी छठ पूजा।

Chhath Puja Wishes
सदा दूर रहो गम की परछाईयों से
सामना न हो कभी तन्हाइयों से
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका
यही दुआ है दिल की गहराइयों
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ
पहिले पहिले हम कईनी,
छठी मईया वरत तोहार,
करिह छमा छठी मईया,
भूल-चुक गलती हमार।।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

Chhath Puja Wishes In Hindi
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
इन शानदार कोट्स, शायरी व मैसेजेस को भेज अपने मित्रों, करीबियों व सगे संबंधियों को छठ पूजा पर उगते सूर्य की दें बधाई।
