लाइफस्टाइल

Happy Brother's Day Wishes in Hindi: मेरे भाई जैसा ना हैं ना होगा कोई दूजा..., ब्रदर्स डे 2026 पर अपने भाई को भेजें ये प्यार भरे संदेश

Happy Brother's Day Wishes in Hindi: आज ब्रदर्स डे है। आज का दिनउन भाइयों को समर्पित होता है जो बचपन की शरारतों से लेकर जिंदगी की मुश्किल राहों तक हर मोड़ पर साथ खड़े रहते हैं।

Image

हैप्पी ब्रदर्स डे विशेज हिंदी में (Photo: Freepik)

Happy Brother's Day Wishes in Hindi: रिश्तों के बीच का प्यार सेलिब्रेट के लिए वैसे तो हर दिन ही खास होता है, लेकिन जिस तरह मदर्स डे, फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है ठीक उसी तरह ब्रदर्स डे भी सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे ईआता है। यह दिन उन भाइयों को समर्पित होता है जो बचपन की शरारतों से लेकर जिंदगी की मुश्किल राहों तक हर मोड़ पर साथ खड़े रहते हैं। भाई केवल परिवार का हिस्सा नहीं होता, वह कई बार सबसे अच्छा दोस्त, रक्षक और भरोसेमंद साथी भी बन जाता है। बचपन की लड़ाइयां, छोटी-छोटी नोकझोंक और फिर एक-दूसरे के बिना अधूरा महसूस करना… यही इस रिश्ते की सबसे प्यारी बात होती है।

समय के साथ जिंदगी बदल जाती है, लेकिन भाई के साथ जुड़ी यादें हमेशा दिल में बनी रहती हैं। आज ब्रदर्स डे के खास मौके पर आप अपने भाई को ये खास संदेश, कोट्स और शायरी भेजकर बधाई दे सकते हैं:

Happy Brother's Day 2026 Wishes in Hindi

1. मेरे भाई जैसा ना हैं ना होगा कोई दूजा,

मैं आरती उतार के करू तेरी पूजा

मन करे है भैया मैं उड़ के पास तेरे आ जाऊ

लेकर बलैया मैं तुझपे वारि वारि जाऊं

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

2. खुशियों का एक संसार लेकर आएँगे,

पतझड़ में भी बहार लेकर आएँगे,

जब भी पुकार लेंगे आप दिल से,

जिदगी से साँसे उधार लेकर आएंगे.

भाई आपको ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

3. पिता की परछाई है मेरा बड़ा भाई

जिसके होने से जिंदगी में कभी कोई आंच न आई।

हैप्पी ब्रदर्स डे भैया!

4. मेरे भाई ने मुझे बचपन में मुझे खूब रूलाया,

पर जब मैं मुसीबत में था तो भाई ने ही हौसला बढ़ाया।

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

5. आप सिर्फ मेरे बड़े भाई नहीं

मेरे सबसे अच्छे गुरु और मार्गदर्शक भी हैं।

ब्रदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं।

6. राम को जैसे मिले थे लक्ष्मण

बलराम को मिले थे कन्हाई

ऐसे ही इस जन्म में मुझको

मिला है मेरा प्यारा भाई।

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

7. दूर है तो क्या हुआ आज का दिन तो हमे याद है,

तुम ना सही पर तुम्हारा साया तो हमारे साथ है,

तुम्हे लगता है हम सब भूल जाते है,

पर देख लो ब्रदर्स डे मुझे याद है

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

8. ऐ रब मेरी दुआओं का इतना तो असर रहे,

मेरे भाई के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे।

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

9. भाई जैसा यार कहीं नहीं मिलता,

हर मुश्किल में साथ खड़ा दिखता।

तेरी हंसी से घर में बहार रहती है,

मेरे प्यारे भाई, तू ही सबसे खास लगता है।

हैप्पी ब्रदर्स डे!

10. जिंदगी के हर मोड़ पर तुम मेरे साथ रहे,

तुम्हारे अहसानों का सिला मैं कैसे चुकाऊँगा

मुझे इंतजार है जिंदगी के उस लम्हे का,

जब किसी रोज मैं चुका सकूं कर्ज तुम्हारा

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

11. जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं,

हर परेशानी में उसके साथ होता हैं,

लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना,

तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता हैं।

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

12. भगवान का बहुत शुक्रिया अदा करता हूँ,

कि, तुम जैसा भाई उसने मुझे दिया है,

ब्रदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article