
Happy Basant Panchami 2024 Wishes Images, Messages: आप सबको बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं... बसंत पंचमी पर अपनों को भेजें ये मैसेजेस, फोटो, शायरी
Happy Basant Panchami (Saraswati Puja) 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हर साल माघ माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 फरवरी यानी आज मनाया जा रहा है। यह पर्व मुख्य रूप से ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी को बसंत ऋतु का आगमन माना जाता है इस चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन पीले कपड़े पहनने का भी खास महत्व होता है। इस खास मौके पर लोग तरह तरह पकवान बनाते हैं और साथ ही एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी बसंत पंचमी की अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें बसंत पंचमी कोट्स, शायरी, विशेज, फोटोज, वॉलपेपर।