लाइफस्टाइल

Happy Ahoi Ashtami 2022 Wishes Images, Messages: अहोई अष्टमी का दिन है कितना खास..., अहोई अष्टमी के शानदार मैसेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:46 AM IST

Happy Ahoi Ashtami 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: अहोई अष्टमी के पावन पर्व की बधाई देने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार मैसेज।

Image

Happy Ahoi Ashtami 2022 Wishes Images: अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं देने के लिए अपनो को भेजें ये खास संदेश

Happy Ahoi Ashtami 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: अहोई अष्टमी का त्योहार इस साल 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ये व्रत माताओं के लिए बेहद खास होता है। माताएं इस दिन अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत उन महिलाओं के लिए भी खास होता है जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ये व्रत किया जाता है। अहोई अष्टमी व्रत जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस दिन अहोई माता की पूजा होती है।

इस दिन को लोग बहुत ही श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को अहोई अष्टमी की बधाई देते हैं। आप भी अपने प्रियजनों को इस पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए ये खास मैसेज भेज सकते हैं।

Ahoi Ashtami 2022 Wishes

1. अहोई-अष्टमी का दिन है कितना खास,

इसमें संतान के लिए, होते हैं उपवास।

अहोई माता का करते हुए ध्यान,

मनाएं अहोई का ये त्यौहार।

अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. अहोई का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाए खुशियां अपार।

अहोई माता करें, घर में सुख की बरसात।

इसी शुभकामना के साथ

मुबारक हो अहोई अष्टमी का त्योहार।

3. मां अहोई का करते है आज व्रत

तारों की छांव में देते हैं अर्घ्य

आपकी संतान की हो दीर्घायु

इसी कामना के साथ

अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. अहोई माता का व्रत आता है हर बार,

माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,

और भर दें खुशियों से हमारा संसार,

ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई माता का त्योहार

शुभ अहोई अष्टमी!

5. अहोई माता के दरबार में हम सब आ गए हैं,

माता की दया से हम सब में प्यार है,

माता की कृपा हम सब पर बारिश की तरह बरसे,

जीवन में कोई किसी चीज के लिए न तरसे।

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं !

6. हर साल आता है अहोई अष्टमी का त्योहार,

मनाएं खुशियों से हर बार

बढ़ाता है ये मां बच्चो का प्यार,

Happy Ahoi Ashtami 2022

7. अहोई का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाए खुशियां आपार,

मां अहोई करें आपके घर सुख की बरसात,

शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

हैप्पी अहोई अष्टमी 2022!

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article