Eid ki Subah Mubarak Wishes in Hindi:आज ईद उल फितर का खास त्योहार है। इस्लाम को मानने वालों के लिए यह सबसा बड़ा त्योहार होता है। इस खास मौके पर आप सभी को और आपके परिवार को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं! ईद-उल-फितर के इस खास दिन पर कामना है कि अल्लाह आपकी हर दुआ कुबूल करे और यह दिन आपके जीवन में खुशियां, अमन, शांति और समृद्धि लेकर आए। इस खुशनुमा सुबह पर आप सभी को प्यार और दुआएं। आप भी ईद की सुबह अपनों को ईद पर खुशियों का पैगाम भेज सकते हैं। यहां देखें ईद की सुबह मुबारक शायरी, मैसेज, कोट्स औऱ तस्वीरें:
ईद की सुबह मुबारक (Photo: iStock)
1. मीठी सेवइयों की तरह आपकी जिंदगी में भी मिठास बनी रहे,
अल्लाह की मेहरबानी आप पर हमेशा रहे
Eid Mubarak 2026
2. सूरज की किरणें, तारों की बहार,
चांद की चांदनी और अपनों का प्यार
हर घड़ी हो खुशहाल, मुबारक हो आपको ईद का त्यौहार
Eid Mubarak 2026
3. दिलों में प्यार और नफरत का खात्मा हो,
इस ईद खुदा की रहमत का हर तरफ साया हो
आप सभी को ईद मुबारक 2026
4. अल्लाह की रहमत आप पर बनी रहे और ईद का यह त्योहार आपके मन को सुकून से भर दे।
Good Morning Eid Mubarak
5. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद।
6. आगाज-ए-ईद है, खुशियों की उम्मीद है,
खुदा करे सबकी मुराद पूरी हो, क्योंकि ये दिन ही बड़ा सादगी भरा और नेक है।
ईद 2026 की सुबह मुबारक
7. नजरों से दूर सही पर दिल के पास है,
हमें आपकी दोस्ती का एहसास है,
खुदा से मांगते हैं हम बस यही दुआ, कि आपकी हर ईद रहे बेहद खास
Eid Mubarak 2026
8. दुआ है कि आपकी आंखों में कभी आंसू न आएं,
सिवाय उन आंसुओं के जो खुशी में छलकें।
ईद मुबारक!
9. दिए जलते और जगमगाते रहें,
हम आपको याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है दुआ है हमारी,
आप ईद के दीये की तरह मुस्कुराते रहें
आप सभी को ईद मुबारक 2026
10. अल्लाह आपको ईद की सारी खुशियां अता करे,
आपकी हर दुआ कुबूल हो और दामन खुशियों से भरा रहे
Eid Mubarak 2026
11. हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
हमारे दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।
12. चांद की चांदनी, खुशियों की बहार,
आया है ईद का त्योहार,
रहें आप सदा सलामत यही है दुआ,
ईद मुबारक हो आपको दिल से बार-बार
ईद की सुबह मुबारक
