Happy Good Friday Images: गुड फ्राइडे इसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को ईसा मसीह की कुर्बानी के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस साल 29 मार्च 2024 यानी आज गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोग काले कपड़े पहनकर चर्च जाते हैं और शोक मनाते हैं। इस दिन लोग अपने गुनाहों की माफी भी मांगते हैं। गुड फ्राइडे को हॉली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को तस्वीरें, मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये संदेश भेज सकते हैं।
Happy Good Friday Images
आइए हम अपने विश्वास को मजबूत करने और खुद को मजबूत करने के लिए,
एक सुखी और धन्य जीवन जीने के लिए यीशु से प्रार्थना करें।
हैप्पी गुड फ्राइडे
प्रभु यीशु का बलिदान आपके जीवन को सच्चाई और मुक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा और नई आशा से भर दे।
आप सभी को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं!
आप हमेशा मेरे लिए एक अद्भुत सहयोगी रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह गुड फ्राइडे आपकी आत्मा को ऊपर उठाए और आपको ईश्वर के चमत्कारों से भर दे।
हैप्पी गुड फ्राइडे
जीवन में ज़्यादा रिश्ते हों या न हों,
लेकिन जो भी रिश्ते हैं उनमें
प्यार और एक दूसरे का साथ होना बहुत ज़रूरी है,
प्रभु यीशु मसीह की असीम कृपा आप पर बनी रहे।
गुड फ्राइडे
सुख भी बहुत हैं तो परेशानियां भी बहुत हैं
ज़िंदगी में लाभ हैं तो हानियां भी बहुत हैं,
क्या हुआ जो प्रभु ने थोड़े गम दे दिए
उसकी हम पर मेहरबानियां भी बहुत हैं।
गुड फ्राइडे
जिस दिन हमारा मन प्रभु को याद करने में दिलचस्पी लेना शुरू कर देगा,
उस दिन से हमारी परेशानियां
हम में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगी।
गुड फ्राइडे
