Gia Manek Wedding: भूत शुद्धि विवाह पद्धति से 'गोपी बहू' जिया मानेक ने थामा वरुण जैन का हाथ, जानें कैसे होती है ये शादी

Gia Manek Varun Jain Wedding: इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जिया मानेक ने लिखा- ईश्वर और गुरु की कृपा और आप सभी के प्यार के साथ, हम इस हमेशा के लिए एक हो गए हैं- हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल तक। हम दो दोस्त थे, आज पति-पत्नी हैं।

Gia Manek Marriage: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमारे दिलों में खास जगह बना लेते हैं। 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू, यानी जिया मानेक, भी उन्हीं में से एक हैं। अपने मासूम और प्यारे अंदाज से उन्होंने लाखों दिल जीते। अब जिया मानेक ने अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू कर दिया है। उन्होंने शादी कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है।

Gia Manek Varun Jain Wedding

भूत शुद्धि विवाह पद्धति से 'गोपी बहू' जिया मानेक ने थामा वरुण जैन का हाथ, जानें कैसे होती है ये शादी

कैसे होता है भूत शुद्धि विवाह

जिया मानेक ने टीवी एक्टर वरुण जैन के साथ शादी रचाई है। यह शादी भूत शुद्धि विवाह की परंपरा के तहत हुई है, जो भारत की सबसे प्राचीन और खास शादी की पद्धतियों में से एक मानी जाती है। इस विधि में शरीर में मौजूद पांच तत्वों को संतुलित करने पर जोर दिया जाता है ताकि दंपति की जिंदगी खुशहाल और समृद्ध हो। जिया और वरुण ने इस पवित्र परंपरा का पालन करते हुए शादी की है, जो उनकी जीवन की नई शुरुआत को और भी खास बनाती है।

End of Feed