लाइफस्टाइल

Rent vs Buy - बदलती लाइफस्टाइल में Gen-Z की कैसे बदली सोच

Rent vs Buy - आज की युवा पीढ़ी, मतलब Gen Z, परंपरागत धारणाओं को चुनौती दे रही है। खासकर जब बात घर बनाने की आती है, तो आज युवा किराए के घर में रहना पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे आज बदलते समय के युवाओं की सोच बदल रही है।

Image

Rent vs Buy

Rent vs Buy - आज की युवा पीढ़ी, मतलब Gen Z, हमारी परंपरागत धारणाओं को खुलकर चुनौती दे रही है। खासकर जब बात घर-जमीन, रहने और माहौल की हो तो अब युवाओं में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बहुत से युवा 'घर खरीदना' उतना जरूरी नहीं समझते जितना कि पहले पीढ़ियां समझती थीं। इसके पीछे कई वजहें हैं,जिसमें बदलती जिंदगी, करियर की अनिश्चितता, आराम-सुविधा की बढ़ती चाह और एक सुविधाजनक लाइफस्टाइल। युवाओं में आज सामान को खरीदने की वजाय किराए पर लेने का ट्रेंड चल रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

आज की जरूरत

महानगरों में युवा आज को-लिविंग में रहना पसंद कर रहे हैं, जिससे किराए पर रहने की प्रवृति तेजी से बढ़ती जा रही है। Shared flats, furnished apartments, co-working और co-living स्पेस। इन सभी आसान विकल्पों ने किराएदारों के लिए सुविधा, लचीलापन और कम मेहनत वाला रिहाइश मॉडल पेश किया है।

फ्लेक्सिबिलिटी और करियर मोबिलिटी

आज के युवाओं के करियर की दिशा अक्सर बदलती रहती है। नई जॉब, नया शहर, यात्रा, या रिमोट वर्क। ऐसे में महंगे घर खरीदना और उसकी जिम्मेदारी लेना समझदारी भरा काम नहीं है। Rent या co-living रिहाइश बदलने की आजादी देता है।

कम बजट और रख-रखाव की नो-टेंशन

युवाओं में आज घर के अलावा घर के सामान को भी खरीदने की जगह रेंट पर लेने का ट्रेंड भी बढ़ गया है। फर्नीचर, एसी, फ्रिज जैसी चीजों को खरीदना काफी महंगा सौदा है, जबकि इन्हें रेंट पर लेकर यूज करना काफी किफायती और आसान काम है।

तो किसे चुनें — Rent या Buy?

स्थिति / आवश्यकताRent / Co-livingBuy / Ownership
करियर / शहर बदलने की संभावनाबेहतर — लचीलापन मिलता हैमुश्किल — कम्फर्ट और लागत चुनौतीपूर्ण
बजट कमकम निवेश करना हो किफायती और आसान खर्च अधिकलम्बी अवधि में सौ चुनौतियां
आजादीसुविधाएं और कमिटमेंट-फ्री जीवन अच्छा विकल्प स्थिरता चाहिएबजट सही हो
निवेश और भविष्य संबंधी सोचरिटर्न कम लचीला निवेश एसेट में निवेश, दीर्घकालीन रिटर्न

Gen Z ने रेंट और प्रॉपर्टी की सोच दोनों को ही नए सिरे से परिभाषित किया है। उनके लिए घर खरीदना ही जीवन का लक्ष्य है ऐसा जरूरी नहीं। इसकी जगह लचीलापन, सुविधा, आजादी और लाइफस्टाइल उनकी प्राथमिकता है। लेकिन यदि आप भविष्य, निवेश और जीवन में स्थिरता देख रहे हैं, तो घर खरीदना भी समझदारी हो सकती है। आप Rent या Buy का चयन अपनी जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article