Gas bachane ka tareeka: महीने से ऊपर कैसे चलेगा गैस का सिलेंडर, जानें वो बातें जिनसे मम्मी कम गैस में ज्यादा खाना बना लेती हैं

Gas bachane ka tareeka (रसोई गैस कैसे बचाएं), How to save gas in kitchen: आज के समय में सभी गैस की दिक्कत न हो - इसके बारे में सोच रहे हैं। 25 दिन से पहले आप नया सिलेंडर बुक नहीं करा सकते। लेकिन एक सिलेंडर को आप आराम से महीना भर भी चला सकते हैं। कुछ छोटी-छोटी आदतें इसमें मदद कर सकती हैं। जैसे कैसे आप एक महीने LPG सिलेंडर चला सकते हैं।

Gas bachane ka tareeka (रसोई गैस कैसे बचाएं), How to save gas in kitchen: मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात का असर भारत में भी दिख रहा है। कुछ शहरों में LPG गैस की सप्लाई कम हो रही है। ऐसे में गैस की बचत करना बहुत जरूरी हो गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन घर के रोज के कामों की वजह से यह जल्दी खत्म हो जाता है। कई बार हमारी छोटी-छोटी किचन की आदतें भी गैस ज्यादा खर्च कर देती हैं। अगर हम अपनी रसोई में कुछ आसान बदलाव कर लें, तो गैस की खपत कम की जा सकती है और सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चल सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 8 आसान आदतें, जिनसे आप गैस बचा सकते हैं।

how to save gas cylinder, gas bachane ka tareeka

रसोई में गैसे कैसे बचाएं

रसोई में गैसे कैसे बचाएं

1. दाल, बीन्स और चावल को पहले भिगोएं

दाल, चावल, छोला या राजमा जैसी चीजें बनाने के लिए गैस पर रख देते हैं तो उसे पकने में वक्त लगता है। अगर आप इन अनाजों को पकाने से कम से कम 2 से 4 घंटे पहले पानी में भिगो कर रख दें, तो ये आधे से भी कम समय में पक जाते हैं। भीगने की वजह से अनाज के दाने मुलायम हो जाते हैं, जिससे उन्हें गलने में कम हीट की जरूरत पड़ती है। और पकाने का समय लगभग 30–50% तक कम हो जाता है।

End of Feed