Gardening Tips For Summer: चुभती जलती गर्मी में ऐसे रखें अपने पौधों का ख्याल, खिली-खिली रहेगी एक एक पत्ती

Gardening Tips For Summer: चिलचिलाती गर्मी के मौसम में पेड़-पौधों का बहुत ही बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी अपने पौधों को खास केयर देना चाहते हैं। तो ये वाली टिप्स फॉलों करना बेस्ट हो सकता है। देखें सस्ते में गर्मी से प्लांट्स को कैसे बचाएं।

Gardening Tips For Summer: जून के इस महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है, और इस चिलचिलाती गर्मी में जितना बुरा हाल आपका हो रहा है। आपके घर में लगे पौधों की हालत भी वैसी ही है, तो ऐसे मौसम में उनकी देखभाल करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। नहीं तो कुछ दिन में ही आपके सारे प्लांट्स जलकर खत्म हो जाएंगे। ऐसे में यहां देखें सस्ते में प्लांट्स को गर्मी से बचाने के लिए क्या ट्रिक्स और टिप्स काम की हो सकती है।

गर्मी में पौधों का ध्यान कैसे रखें

How To Take Care Of Your Plants in Summer

मल्चिंग का करें यूज

गर्मियों में पौधों की देखभाल करने के लिए आप मल्चिंग का यूज कर सकते हैं। इसका मतलब होता है, गमले की मिट्टी को किसी चीज से ढक देना है। ऐसा आप पत्ती या घास के साथ साथ किसी प्लास्टिक, कागज का गत्ता या कंकड़ के साथ भी कर सकते हैं। इससे आपके प्लांट की मिट्टी धूप, गर्म हवा तो बारिश से बचेगी। इससे प्लांट्स में नमी भी बनी रहेगी तो मिट्टी का तापमान बना रहेगा।

End of Feed