शुद्ध सोने के मोदक! बप्पा के लिए तैयार हुआ 27 हजार रुपये किलो का भोग, जानें कैसे बनी ये 'गोल्डन मिठाई'

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के मौके पर नासिक का गोल्डन मोदक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुनहरी चमक और खास सामग्री से तैयार इस प्रीमियम मोदक की कीमत 27 हजार रुपये किलो है, जिसे भक्त अनोखे भोग के तौर पर पसंद कर रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही बाजारों में बप्पा के प्रिय मोदक की खुशबू और रंगत दिखाई देने लगती है। इस बार महाराष्ट्र के नासिक में तैयार किए गए एक खास मोदक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसका शाही अंदाज और कीमत इसकी खास वजग है। यहां 27 हजार रुपये प्रति किलो की कीमत वाले ‘गोल्डन मोदक’ चर्चा में हैं। सुनहरी चमक वाले ये मोदक (Golden Modak) गणेश उत्सव के दौरान भक्तों और मिठाई के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Ganesh Chaturthi 2026

भगवान गणेश को लगाएं गोल्डन मोदक का भोग!

शाही अंदाज वाले मोदक

नासिक के इन खास मोदकों की सबसे बड़ी खासियत इनका गोल्डन लुक है। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि देखने पर इनकी सतह पर सोने जैसी चमक नजर आती है। यही शाही अंदाज इन्हें सामान्य मोदकों से अलग बनाता है और गणेश चतुर्थी के बाजार में खास पहचान देता है। हालांकि, यहां एक बात स्पष्ट करना जरूरी है कि 27 हजार रुपये किलो की कीमत का मतलब यह नहीं है कि पूरा मोदक शुद्ध सोने से बना है। इसकी सुनहरी फिनिश और प्रीमियम प्रस्तुति ही इसे ‘गोल्डन मिठाई’ का खास रूप देती है।

End of Feed