Funny Friendship Jokes In Hindi: दोस्तों के बीच जाकर मन हल्का और दिल खुश हो जाता है इस बात से शायद की कोई इन्कार कर सके। लेकिन, दोस्ती सिर्फ भावनाओं का नाम नहीं होती बल्कि हंसी-ठिठोली और बिना मतलब के मजाक उड़ाने की लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी होती है। सीधे शब्दों में समझें जिस दोस्ती में पेट पकड़कर हंसना और हंसाना ना हो वो दोस्ती भी क्या दोस्ती है। दोस्ती का मतलब ढेर सारा प्यार, मजाक करना और जीवन का आनंद लेना होता है। अगर आपके पास भी कोई ऐसे दोस्त हैं जिसके साथ रहना किसी फनी थेरेपी से कम नहीं है तो इसबार आप उन दोस्तों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाले ये जोक्स जरूर सुनाएं।
Friendship day jokes (photo-canva)
1. दोस्त: मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं?
पप्पू: ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
दोस्त: कोई बड़ी चीज बता…
पप्पू: तो फिर गोल्ड रिंग जाने दें, एमआरएफ का टायर दे दें…
2. सोनू अपने दोस्त रवि को ज्ञान बांट रहा था…
अगर परीक्षा में पेपर कठिन हो तो.
आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो,
और जोर से कहो-
यह सब्जेक्ट बहुत मजेदार है। अगले साल फिर पढ़ेंगे।
3. राम - क्या कर रहे हो भाई?
श्याम - खा रहा हूं भाई...!
राम - अकेले-अकेले...?
श्याम - अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!
4- पहला दोस्त- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है?
दूसरा दोस्त - मैं जा रहा हूं।
पहला दोस्त - अरे! मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते..
5. मोनू को खुशी के मारे उछलते देख, दोस्त ने पूछा - क्या हुआ इतना खुश कैसे है?
मोनू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की...
शानू - वाह! क्या बात हुई?
मोनू - मैं बैठा हुआ था और लड़की बोली उठो ये लेडीज़ सीट है..
6. पहला दोस्त – यार मुझे यकीन नहीं हो रहा है की तूने मुझे अपने घर बुलाकर इतनी बढ़िया दावत दी ।
दूसरा दोस्त – ये तो मेरा फर्ज था दोस्त
पहला दोस्त – मुझे एक चीज समझ नहीं आई यह तेरा कुत्ता मुझे देख के भौंक क्यों रहा है ?
पहला दोस्त – लगता है इसने अपनी प्लेट पहचान ली है... इससे पहले की काटे जल्दी से खिसक ले
7. गोली– यार कल तो तू बहुत मायूस था... आज इतना खुश कैसे है ?
गोगी - कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।
गोली – अच्छा आज इतना खुश क्यों है... उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
गोगी - नहीं यार...मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है
8. सर्वेश – तुझे मुझसे जो मांगना है मांग ले... तुझे सब मिलेगा
अवनीश – पैसा !
सर्वेश – पैसे को साइड में रख यार... इसके अलावा मांग जो मांगना है
अवनीश – तेरे साइड में रखे हुए पैसे
9. गोली: भाई, तू इतना शांति से पेपर कैसे देता है?
गोगी: मैं तो पेपर में वही लिखता हूँ जो मेरी आत्मा मुझे बताती है...
और रिजल्ट में वही आता है जो ब्रह्मांड तय करता है!
10. चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरुरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
मिंटू- मतलब तुम मानते हो की मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
