Friendship Day 2025 Cake Recipes: इस बार दोस्त के लिए अपने हाथों से बनाएं केक, Best Friend को दें सरप्राइज, देखें फ्रेंडशिप डे स्पेशल 3 तरह के केक की आसान रेसिपी

Friendship Day 2025 Cake Recipe In Hindi: फ्रेंडशिप डे के इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए हमारे पास एक खास आइडिया है। आप अपने दोस्त के लिए अपने हाथों से केक बना सकते हैं। यहां हम 3 अलग-अलग तरह के केक की रेसिपी (Friendship Day Cake Idea) लेकर आए हैं।

Friendship Day 2025 Cake Recipe In Hindi: आज के समय में जहां लोग एक-दूसरे को गिराने में लगे रहते हैं, वहां एक सच्चा दोस्त हमेशा आपकी ढाल बनकर आपके साथ खड़ा रहता है। अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए लोग सालभर दोस्त लोग फ्रेंडशिप डे का इंतजार करते हैं। अब वो दिन नजदीक आ गया है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये दिन 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस खास दिन को आप अपने स्टाइल में और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। आज हम खास आपके इसी स्पेशल प्लान में चार चांद लगाने के लिए 3 तरह के केक की रेसिपी लेकर आए हैं। यहां देखिए फ्रेंडशिप डे स्पेशल केक रेसिपी-

फ्रेंडशिप डे 2025 केक रेसिपी (Photo Source: Canva)

Friendship Day 2025 Special Cakes Recipe In Hindi Step By Step Tutorial -

1) चॉकलेट केक (Chocolate Cake)

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री-

  • मैदा - डेढ़ कप
  • पिसी हुई चीनी - 1 कप
  • कोको पाउडर - 1/4 कप
  • बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • दूध - 1 कप
  • घी - 1/3 चम्मच
  • वनीला एक्सट्रेक्ट - 1 छोटा चम्मच
  • सफेद सिरका - 1 छोटा चम्मच

चॉकलेट केक बनाने की विधि-

केक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले अपने ओवन को तैयार करना है। इसके लिए ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस (350 डिग्री फारेनहाइट) पर प्रीहीट करें। इसे प्रीहीट करने के बाद ऐसे ही छोड़ दें और फिर एक बड़े से बाउल में केक का बैटर तैयार करें। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, और नमक को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि सभी चीजें आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। इसके बाद एक दूसरा बाउल लेकर उसमें पिघले हुए घी में वनीला एक्सट्रेक्ट और सिरका को मिलाएं। अब इस सामान को सूखी सामग्री वाले बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंटे। ये अभी काफी गाढ़ा रहेगा, ऐसे में इसमें धीरे-धीरे दूध डालें। दूध डालते वक्त इसे लगातार चलाते रहें। जब इसका बैटर तैयार हो जाए तो केक के बेकिंग पैन को तैयार करें। इसके लिए पैन में चारों तरफ सही से बटर लगाएं। अब केक के बैटर को एक ग्रीस किए हुए बेकिंग पैन में डालें और ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार चेक कर लें। जब टूथपिक केक में डालने पर साफ बाहर आ जाए तो समझ लें कि आपका केक तैयार हो गया। अब केक को ओवन से निकालें और पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप इसे अपनी पसंदीदा फ्रॉस्टिंग से सजा सकते हैं। इसे सजाते वक्त अपने दोस्त के लिए इस पर कुछ संदेश अवश्य लिखें।

End of Feed