Holi 2023: होली आने में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है और सबने होली की जोरों -शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है।होली का उत्सव हम सबके जीवन में कई खुशियां लेकर आता है। इन दिनों हम रंगों और आनंद से सराबोर हो जाते हैं। लेकिन होली के दौरान आप अपनी स्किन का ख्याल रखना बिल्कुल भी ना भूलें। होली के दौरान अक्सर रंगों के कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में ये असरदार टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद अपकी त्वचा पर लगा पक्का रंग भी काफी आसानी से उतर जाएगा।
होली के रंगो से स्किन को बचाने के लिेए करे ये काम
जरूर अपनाएं ये टिप्स-
त्वचा पर लगाएं ये चीज
होली खेलने से पहले बॉडी पर तेल, घी या मलाई लगाने से रंग या उसमें मौजूद केमिकल्स आपकी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इसके अलावा होठों पर पेट्रोलियम जेली जरूर लगाएं, जिससे रंग इनपर नहीं चढ़ पाता है। बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन को भूलकर भी जरअंदाज न करें।
उबटन का इस्तेमाल
यदि आपकी त्वचा से होली का रंग उतरने का नाम नहीं ले रहा है तो इन्हें हटाने के लिए आटा, दूध, बेसन, हल्दी और तेल इन सबको मिक्स करके उबटन बना लें। इसे लगाने के लिए पहले नींबू रगड़कर स्किन को साफ करें और फिर उबटन को कई बार अप्लाई करके रंग निकालें।
आंखों का रखें ध्यान
होली खेलते समय अपनी आंखों का ध्यान भी रखें क्योंकि यदि आंखों के अंदर रंग चला जाता है तो आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना होती है। अगर किसी कारण ऐसा आपके साथ हो जाए तो अपनी आंखों को तुरंत ठंडे व साफ पानी से धो लें। ध्यान रखे कि आंखों के आसपास वाले किसी भी एरिया पर कॉपर सल्फेट वाले रंगों लगाने से बचें और स्किन पर एल्युमीनियम ब्रोमाइड कलर्स भी दूरी बनाकर रखें।
अगर आप होली का त्योहार सेफ और हेल्दी तरीके से मनाना चाहते हैं तो ये जरूरी टिप्स को जरूर अपनाएं, जो आपके हेल्थ के साथ-साथ आपकी त्वचा और बालों को सही रखने में मदद करेगा। इन्हें फॉलो करने से होली के रंग भी आसानी से निकल जाएंगे।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
