Lohri 2023: फॉलो करें पंजाबी कुड़ी शहनाज गिल के ये लुक, लोहड़ी पर छा जाएंगी आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 12:04 PM IST

Lohri 2023: अगर आप इस बार लोहड़ी पर परफेक्ट और पंजाबी कुड़ी दिखना चाहती हैं तो इसके लुक के लिए शहनाज गिल से आउटफिट लुक्स इंस्पिरेशन ले सकती हैं, जिसे देखते ही लोग आपकी तारीफें करना शुरू कर देंगे। जैसे शहनाज गिल पारंपरिक पंजाबी पोशाक में खूबसूरत लगती हैं। ठीक वैसे ही आप भी बन सकती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • परपेक्ट पंजाबी कुड़ी दिखना चाहती हैं तो अपनाएं शहनाज गिल के ये लुक्स
  • लोहड़ी पर शहनाज गिल के इन ट्रेडिशनल आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं
  • लोग आपको देखते ही तारीफे करते नहीं थकेंगे

Lohri 2023: बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रह चुकी चुलबुली पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अपनी हरकतों से सबका खूब मनोरंजन तो करती ही हैं। साथ ही उनका पहनावा फैंस को काफी पसंद आता है। वेस्टर्न हो या पारंपरिक एक्ट्रेस हर एक लुक में स्टाइलिश ही दिखती हैं। वो हमेशा अपने फैशन गोल्स को पूरा करती हैं। इसलिए वो हर किसी का दिल जीत लेती हैं। वह ड्रेस के साथ-साथ अपनी जूलरी का भी खास ध्यान रखती हैं, तभी तो उनकी ड्रेसिंग सेंस के दिवानों की कमी नहीं हैं। आप भी उनके कुछ आकर्षक लुक को अपना सकती हैं।

Lohri 2023

शहनाज गिल को करती हैं पसंद तो फॉलों करें उनके ये खूबसूरत लुक्स

शहनाज गिल का एलिगेंट लुक-

हाल ही में शहनाज डिजाइनर केन फर्न्स के ट्रेडिशनल पंजाबी सलवार सूट में नजर आई थीं। देसी परिधान में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस एथनिक वियर में उनके एलिगेंट लुक को देखकर आपकी भी नजरें उनपर ही टिक गई होंगी। तो क्यों न आप भी इस लुक को लोहड़ी पर एक बार ट्राई करें।

End of Feed