फ्लोरल मैक्सी ड्रेस ऐसी आउटफिट है जो हर उम्र की महिलाओं को पसंद आती है। इसका फ्लोई लुक, हल्का फैब्रिक और खूबसूरत प्रिंट गर्मियों के मौसम में बेहद आरामदायक और स्टाइलिश महसूस कराते हैं। खासतौर से गर्मियों के मौसम में, हालांकि कई बार गलत स्टाइलिंग की वजह से यही ड्रेस बहुत ज्यादा सिंपल या पुराने फैशन जैसी लगने लगती है। इसलिए सिर्फ अच्छी ड्रेस खरीदना ही काफी नहीं होता, उसे सही तरीके से कैरी करना भी जरूरी होता है।
आजकल फैशन में फ्लोरल ड्रेस को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहनने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। सही फुटवियर, हल्की एक्सेसरीज़ और स्मार्ट लेयरिंग के जरिए आप अपनी सिंपल फ्लोरल मैक्सी ड्रेस को भी बेहद ग्लैमरस और ट्रेंडी बना सकती हैं। अगर आप भी समर पार्टी, ब्रंच, ट्रैवल या डे आउटिंग के लिए फ्लोरल ड्रेस पहनने की सोच रही हैं, तो ये आसान स्टाइलिंग टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं।
बड़े फ्लोरल प्रिंट ज्यादा देते हैं स्टाइलिश लुक
फ्लोरल ड्रेस चुनते समय प्रिंट का चुनाव बहुत मायने रखता है। बड़े फूलों वाले प्रिंट ज्यादा फैशनेबल और मॉडर्न नजर आते हैं। वहीं बहुत छोटे और ज्यादा भरे हुए प्रिंट कई बार पुराने फैशन जैसे लग सकते हैं। डार्क या पेस्टल बेस वाले फ्लोरल प्रिंट पहनना आसान रहता है।
जैकेट या ब्लेज़र से दें मॉडर्न टच
अगर आप फ्लोरल ड्रेस को थोड़ा स्मार्ट और अलग लुक देना चाहती हैं, तो उसके ऊपर लेदर जैकेट या हल्का ब्लेज़र पहन सकती हैं। इससे ड्रेस का लुक तुरंत बदल जाता है और आउटफिट ज्यादा क्लासी दिखाई देता है।

Floral Maxi Dress
सफेद स्नीकर्स हैं सबसे अच्छा ऑप्शन
फ्लोरल मैक्सी ड्रेस के साथ सफेद स्नीकर्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह लुक स्टाइलिश होने के साथ बेहद आरामदायक भी लगता है। खासकर ट्रैवल या डे आउटिंग के लिए यह कॉम्बिनेशन परफेक्ट माना जाता है।
बेल्ट से पाएं परफेक्ट शेप
कई बार मैक्सी ड्रेस बहुत ढीली या भारी लग सकती है। ऐसे में कमर पर पतली बेल्ट लगाने से ड्रेस को अच्छा शेप मिलता है। इससे आपका पूरा लुक ज्यादा बैलेंस और आकर्षक दिखाई देता है।
एक्सेसरीज़ रखें हल्की
फ्लोरल ड्रेस खुद ही काफी आकर्षक होती है, इसलिए इसके साथ ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं होती। छोटे ईयररिंग्स, सिंपल चेन और हल्का मेकअप आपके लुक को ज्यादा खूबसूरत बना सकता है।
गर्मियों में फैब्रिक का रखें ध्यान
समर सीजन में हमेशा हल्के और आरामदायक फैब्रिक वाली फ्लोरल ड्रेस चुनें। कॉटन, जॉर्जेट और लिनन जैसी फैब्रिक गर्मी में ज्यादा आरामदायक महसूस होती हैं और पूरा दिन आपको फ्रेश लुक देती हैं।
