लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा FIFA 2026 का खुमार, इन रियासतों ने भारतीयों में जगाया था फुटबॉल से प्यार

FIFA 2026: देश की कई रियासतों ने फुटबॉल क्लब्स बनाए। खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दी गई, मैदान उपलब्ध कराए गए और स्थानीय युवाओं को भी खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

FIFA 2026: फुटबॉल का विश्वकप चल रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फैंस की दीवानगी चरम पर है। भारत भले इस विश्वकप का हिस्सा ना हो लेकिन इसके दीवाने यहां भी बड़ी तादाद में हैं। भारत में फुटबॉल ने कोलकाता से लेकर केरल, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों तक, लंबा सफर तय किया है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि भारत में फुटबॉल को फेमस करने में हमारे राजाओं और रियासतों का भी बड़ा योगदान रहा है।

FIFA 2026

भारत में फुटबॉल को पॉपुलर करने में कई राजघरानों ने अहम किरदार निभाया था।

शाही परिवारों ने अंग्रेजों से सीखा फुटबॉल

उन्नीसवीं सदी के मध्य में ब्रिटिश सैनिक और अधिकारी फुटबॉल को भारत लेकर आए। शुरुआत में यह खेल सेना की छावनियों और अंग्रेजी स्कूलों तक सीमित था। धीरे-धीरे भारतीय राजघरानों की नजर इस नए खेल पर पड़ी। उन्हें इसमें अनुशासन, रणनीति और टीम भावना का अनोखा मेल दिखाई दिया।

End of Feed