विदेशी महिला से शादी करने वाले भारतीय राजा की प्रेम कहानी, मौत तो मिली पर ना मिली वतन की मिट्टी

राजा मार्तंड तोंडियन दक्षिण भारत की छोटी सी रियासत पुडुकोट्टी के शासक थे। रियासत भले छोटी थी लेकिन राजा का दिल बहुत बड़ा था। जब उनका दिल ऑस्ट्रेलियन लड़की पर आय़ा तो फिर वह अंग्रेजों की नाराज़गी से भी नहीं डरे। राजा मार्तंड ने अंग्रेजों को यह दिखा दिया था कि उनका कोई भी कानून उन्हें इश्क करने से नहीं रोक सकता।

खुसरो दरिया प्रेम का उल्टी वाकी धार, जो उतरा सो डूब गया जो डूबा सो पार - यह शेर लिखा था मशहूर शायर और दार्शनिक अमीर खुसरो ने। इस शेर का मतलब ये है कि प्रेम एक ऐसा समुद्र है जिसकी धार उल्टी होती है। जो इस प्रेम-दरिया से अलग है वह इस भवसागर में डूब जाता है और जो इस प्रेम-दरिया में डूबता है वह इस संसार से पार हो जाता है। खुद को भुलाकर दूसरे के लिए समर्पित कर देना ही प्यार है। प्यार की ये परिभाषाएं तो सबने सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन भारत में एक शख्स ऐसा भी था जिसने इसे जिया। प्यार ने उससे उसका राज पाठ, यार रिश्तेदार यहां तक देश भी छीन लिया। आलम ये रहा कि मरने के बाद दो गज जमीन भी उसे अपने मुल्क में ना मिली। हम बात कर रहे हैं उस शख्स की जिसका नाम विदेशी महिला से शादी करने वाले पहले भारतीय राजा के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

Raja Martand

Raja Marthanda Bhairava Tondaiman and Molly Pink

End of Feed