विश्व हास्य दिवस 2026: जानिए कैसे हुई थी चुटकुलों की शरुआत, 1900 साल पुराना ये है दुनिया का सबसे पहला चुटकुला

History of Jokes (कैसे हुई थी चुटकुलों की शुरुआत): समय के साथ-साथ चुटकुलों का रूप और माध्यम दोनों बदलते गए। 20वीं सदी में रेडियो, सिनेमा और टेलीविजन ने हास्य को एक नई ऊंचाई दी।

History and Evolution of Jokes: आज विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) है। आज का दिन हंसने और हंसाने का दिन है। वैसे भी हंसी इंसान की सबसे सहज और खूबसूरत अभिव्यक्ति है। अगर भरपूर हास्य की मौजूदगी हो तो मन हल्का होता है और जीवन की जटिलताएं भी कुछ पल के लिए आसान लगने लगती हैं। आप गौर करेंगे तो पाएं कि आज भी लोग हंसने-हंसाने के लिए चुटकुलों का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चुटकुले यानी जोक्स की शुरुआत आखिर कैसे हुई? आज जो मीम्स, स्टैंड-अप कॉमेडी और मजेदार वीडियो हमें हंसाते हैं, उनकी शुरुआत हुई कैसे। आइए जानते हैं कि चुटकुलों का इतिहास क्या है और दुनिया का सबसे पुराना चुटकुला (World's Oldest Joke) कौन सा है।

History of Jokes, World oldest Joke, World laughter day

विश्व हास्य दिवस पर पढ़ें चुटकुलों का इतिहास

कब और कैसे हुई थी चुटकुलों की शुरुआत

इतिहास के पन्नों को पलटें तो चुटकुलों का सबसे पुराना प्रमाण हमें प्राचीन यूनान मतलब कि आज के ग्रीस में मिलता है। फिलोगेलोस (Philogelos) नाम की एक किताब, जिसे लगभग 1600 साल पहले लिखा गया माना जाता है, दुनिया की सबसे पुरानी जोक बुक कही जाती है। इस किताब में 265 छोटे-छोटे चुटकुले और हास्य कथाएं थीं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई चुटकुले आज के समय में लोगों के हंसी का कारण बनते हैं। यह साबित करता है कि इंसानी हास्य का स्वभाव समय के साथ बहुत ज्यादा नहीं बदला है।

End of Feed