108 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के बाद भी कानूनी फासले कम करने में लगेंगे और 268 साल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2023, 08:06 PM IST

International Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब हुई थी, इसके इतिहास में जाएं तो एक श्रमिक आंदोलन से इसके उभरने की जानकारी मिलती है। इसकी पहल 1908 में हुई, जब एक साथ 15,000 महिलाओं ने काम के घंटे कम करने की मांग को लेकर न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 8 मार्च को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।

International Women's Day: क्या आप जानते हैं कि आज से लगभग 108 साल पहले जिस उद्देश्य से 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) मनाने की शुरुआत की गई थी, उसकी पूर्ति आज भी नहीं हो सकी है। महिलाओं-लड़कियों को इन कानूनी फासलों को कम करने में अभी 268 साल और लग सकते हैं। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल हम 109वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं और जब पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था, तब इसकी थीम थी 'अतीत का जश्न, भविष्य की योजना'।

International Women's Day

International Women's Day

अब हर साल इस एक नई थीम के तहत इसे मनाया जाता है। इस साल इसकी थीम है 'इक्विटी को गले लगाओ'। इक्विटी का मतलब, एक समावेशी दुनिया बनाना है। लैंगिक समानता पर ध्यान हर समाज के डीएनए का हिस्सा होना चाहिए। इस वर्ष की थीम सक्रिय रूप से इसका समर्थन करने और इसे गले लगाने के लिए निर्धारित की गई है। हालांकि इतने वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने और महिला संबंधी जागरूकता फैलाने के बाद भी ये अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सका।

End of Feed