Christmas Day Essay In Hindi: क्रिसमस डे पर ऐसे लिखें इम्प्रेसिव निबंध, यहां देखिए मुख्य बिंदू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 08:26 PM IST

Christmas Day Essay In Hindi: हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस में अब कुछ ही दिन बचें है। क्रिसमस के उपलक्ष्‍य में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भाषण व निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस तरह के किसी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं तो यहां पर आपको सरल व शानदार निबंध मिल जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस डे
  • पहली बार रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था क्रिसमस
  • क्रिसमस सेलिब्रेशन 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक होता है

Christmas Day Essay In Hindi: हर साल दुनियाभर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। यह इसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। क्रिसमस बच्‍चों का पसंदीदा त्‍योहार है। इसलिए बच्चे क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार करते है। बच्‍चे मानते हैं कि इस दिन सांता उन लोगों के लिए ढेर सारा गिफ्ट लेकर आता है। भारत में भी क्रिसमस को हर धर्म द्वारा सेलेब्रिट किया जाता है। भारत में क्रिसमस के दिन चर्चों को सजाया जाता है। साथ ही एक दूसरे को चॉकलेट, टॉफी और केक बांटा जाता है। क्रिसमस पर स्‍कूल और कॉलेजों में भी कई तरह के कार्यक्रमों व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस डे आयोजित होने वाले किसी निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो यहां आपको कम शब्‍दों में निबंध बनाने के शानदार स्टेप्स बताएंगे।

Astro Tips.

क्रिसमस पर कम शब्‍दों में ऐसे लिखें आसान और शानदार निबंध

प्रस्तावना

ईसाई समुदाय के लिये एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस त्‍योहार को पूरी दुनिया में दूसरे धर्मों के लोग भी धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस का जश्न यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। पहली बार क्रिसमस रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था। क्रिसमस लोगों को खुशी और शांति का सन्देश देता है। क्रिसमस 25 दिसंबर से 6 जनवरी (एपिफेनी) 12 दिनों तक रहता है।

End of Feed