Sugar Free Sewai Recipe: ईद का त्योहार मीठे बिना अधूरा लगता है। और इस त्योहार पर मीठे का मतलब होता है सेवइयां। लेकिन डायबिटीज से पीड़ित या मीठे से परहेज करने वाले कुछ हेल्थ कॉन्शस लोग ईद की सेवई का स्वाद चाहकर भी नहीं चख पाते। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ईद के लिए शुगर फ्री सेवई की रेसिपी। यह सेवई पारंपरिक तौर पर बनने वाली मीठी सेवई का हेल्दी वर्जन है। हम जो शुगर फ्री सेवई की रेसिप आपको बताने जा रहे हैं वह कम कैलोरी वाली, पौष्टिक और उतनी ही क्रीमी व स्वादिष्ट है जितनी क्लासिक वाली होती है।
ईद की शुगर फ्री सेवई की रेसिपी (Photo: iStock)
Sugar free sewai recipe in Hindi
अगर आपको ईद पर 4 लोगों के लिए शुगर फ्री सेवई बनानी है तो उसके लिए क्या सामग्री लगेगी ये नोट कर लें:
2 कप पतली सेवई (वर्मिसेली)
2 लीटर लो फैट दूध (या प्लांट-बेस्ड मिल्क जैसे बादाम/सोया मिल्क डायबिटीज के लिए बेहतर)
1-1.5 चम्मच स्टीविया पाउडर या डेट्स प्यूरी अगर नैचुरल चाहें
10-12 बादाम भिगोकर छीलकर कटे हुए
10 पिस्ता कटे हुए
4-5 हरी इलायची (कूटकर पाउडर)
चुटकी भर केसर (दूध में भिगोकर)
कुछ किशमिश या अखरोट के टुकड़े
स्टेप बाय स्टेप बनाने की विधि
1. एक नॉन स्टिक पैन में 1चम्मच घी गर्म करें। सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक 2-3 मिनट भूनें। ज्यादा भुनने से कड़वा हो सकता है। भुनी सेवई को अलग प्लेट में निकाल लें।
2. उसी पैन में 1 लीटर दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें। उबाल आने पर केसर (भिगोया हुआ), इलायची पाउडर और आधे ड्राई फ्रूट्स डालें। दूध को 5-7 मिनट तक उबालें ताकि गाढ़ा हो जाए।
3. भुनी हुई सेवई डालकर अच्छे से मिलाएं। मीडियम-लो आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। सेवई नरम हो जाएगी और दूध में अच्छे से सोख लेगी। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिपके नहीं।
4. आंच बंद करने से पहले स्टीविया डालकर स्वाद चखें। ज्यादा मीठा लगे तो थोड़ा और मिलाएं। स्टीविया बहुत मीठा होता है, इसलिए कम से शुरू करें। गैस बंद कर दें।
5. गरमागरम या ठंडा करके सर्व करें। ऊपर से बाकी बादाम-पिस्ता और किशमिश से गार्निश करें। नट्स को हल्का भूनकर क्रंची टेक्सचर दें।
टिप्स और फायदे
डायबिटीज वाले के लिए: लो-फैट या प्लांट मिल्क यूज करें, स्टीविया जीरो कैलोरी वाला है। ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता।
हेल्दी ट्विस्ट: डेट्स या गुड़ पाउडर भी यूज कर सकते हैं, लेकिन स्टीविया सबसे बेस्ट है।
वैरिएशन: मलाईदार बनाने के लिए थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क (शुगर-फ्री) मिलाएं या कोकोनट मिल्क यूज करें।
