Home made Rasam Powder: ऑथेंटिक रसम बनाने के लिए अपनाएं घर पर तैयार करें ये खास पाउडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 07:12 PM IST

Home made Rasam Powder: घर पर आप ऑथेंटिक रसम बनाने के लिए कुछ खास मसालों को पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इससे रसम का स्वाद काफी जबरदस्त होता। बस आपको कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं रसम पाउडर घर पर कैसे करें तैयार?

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर तैयार करें रसम पाउडर
  • रसम पाउडर को बनाने के लिए चाहिए फ्रेश मसाले
  • मसालों को भूनते समय न करें इसे ज्यादा काला

Home made Rasam Powder : साउथ इंडियन फूड्स कई लोगों का पसंदीदा आहार होता है। खासतौर पर वेट लॉस के दौरान कई लोग साउथ-इंडियन फूड्स को अपनी डाइट लिस्ट में शामिल करते हैं। इडली, डोला, सांभर जैसे फूड्स कई लोगों की पसंदीदा होती है, लेकिन हम में से कई लोग साउथ-इंडियन फूड्स को सही तरीके से नहीं बना पाते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे घर पर तैयार भी कर लेते हैं, लेकिन ऑथेंटिक फ्लेवर नहीं आ पाता है। इसका कारण सही मसाले का चुनाव होता है। आज हम आपको इस लेख में साउथ इंडिया की सबसे फेमस रेसिपी रसम के तैयार तैयार होने वाले मसाले की विधि बताएंगे। इस मसाले से आप घर पर ऑथेंटिक रसम तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि-

रसम मसाला कैसे बनाएं?

  • साबुत धनिया - 3/4 कप
  • तुअर की दाल - 1/4 कप
  • चना दाल - 1/4 कप
  • जीरा - 2 टेबलस्पून चम्मच
  • काली मिर्च - 2 टीस्पीन चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 4
  • मेथी दाना - 1/2 टीस्पून चम्मच
  • हींग - 1/2 टीस्पून चम्मच
  • करी पत्ता - 6-7

End of Feed