Wedding Season Mehndi: शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में कई लोगों के घरों में शादियां होने वाली हैं। इसके अलावा आपके कई रिश्तेदार और फ्रेंड्स की शादी होने वाली होंगी। ऐसे में कई महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। लेकिन अगर आपके हाथों की मेहंदी डार्क नहीं होती है, तो परेशान न हों। मेहंदी को डार्क करने के लिए आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जो काफी आसान हैं। साथ ही इसके लिए आपको किसी विशेष मेहनत की जरूरत नहीं होगी। आइए इस लेख में जानके हैं मेहंदी को डार्क करने के लिए क्या करें?
हाथों में रची मेहंदी के रंग को डार्क करने के लिए क्या करें?
मेहंदी डार्क करने के लिए अपनाएं ये हैक्स
अगर आप अपने हाथों की मेहंदी को डार्क करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों की अच्छी तरह से धो लें। इसके साथ ही मेहंदी लगाते समय बार-बार न उठें। इस बार में हाथों पर मेहंदी लगाएं। इसके अलावा मेहंदी के रंग को डार्क करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं।
लौंग के धुएं से करें सिंकाई
हाथों पर मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए आप लौंग के धुएं से सिंकाई करें। इसके लिए एक पैन लें। इसमें दो से तीन लौंग डालकर इसे तबतक गर्म करें, जबतक इससे धुआं न आने लगें। जब लौंग से धुआं आ जाए, तो अपने हाथों को इसके पास ले जाएं और हाथों की अच्छे से सिंकाई करें।
हाथों पर लगाएं सरसों तेल
मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए आप अपने हाथों पर सरसों तेल लगाएं। इससे रंग काफी निखरेगा। इसके लिए हाथों की मेहंदी जब सूख जाए, तो अपने हाथों को रगड़ें। इसके बाद अपने हाथों पर सरसों तेल लगाकर हाथों को मलें। ध्यान रखें कि मेहंदी को छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही हाथों पर करीब 12 घंटों तक साबुन न लगाएं। इससे मेहंदी का रंग फीका हो सकता है।
हाथों को रखें गर्म
मेहंदी के रंग को डार्क करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने हाथों को गर्म रखें। आप जितना अपने हाथों को गर्म रखेंगे, मेहंदी का रंग उतना ही डार्क होगा। इसके लिए हाथों की समय-समय पर सिंकाई करें, गलब्स पहनें। इससे रिजल्ट बेहतर मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
