क्या आम खाने से पिंपल्स होते हैं? जान लें Pimple से बचने के लिए किस तरह खाएं Mangoes

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2025, 01:25 PM IST

गर्मी का मौसम में ज्यादातर लोगों को इसलिए पसंद आता है क्योंकि इस सीजन में आम मिलते हैं। बच्चे हो या बूढ़े हर किसी को आम पसंद होता है। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि आम खाकर चेहरे पर फुंसियां निकलने लगती हैं। चलिए जानते हैं क्या सच में आम खाने से एक्ने निकलते हैं।

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जिस फल का सेवन किया जाता है वो है आम। बाजार में कई किस्म में आम मिलते हैं, जिसका लोग खूब लुत्फ उठाते हैं। लेकिन आम के साथ एक समस्या भी जुड़ी है। दरअसल आम खाने के बाद चेहरे पर दाने निकल जाते हैं। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या आम खाने से पिंपल्स होते हैं? तो आपको बता दे कि ऐसा जरूरी नहीं है। ये स्किन की टाइप पर निर्भर करता है। आम खाने के बाद उन लोगों को पिंपल का खतरा सबसे ज्यादा रहता है जिनकी स्किन ऑयली है। ऐसे में अगर आपको आम खाने के बाद चेहरे पर पिंपल हो रहे हैं तो जान लें उसके पीछे के कारण।

Does eating mangoes cause pimples

Kya aam khane se pimples hote hain - क्या आम खाने से पिंपल्स होते हैं?

आम खाने पर क्यों होते हैं पिंपल्स

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

आम में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी ज्यादा होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह मापता है कि कोई भोजन कितनी जल्दी रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को बढ़ाता है। जब आप उच्च जीआई वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो रक्त शर्करा तेजी से बढ़ता है। इससे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ इंसुलिन सीबम के उत्पादन को बढ़ा सकता है, जिससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और मुहांसे हो सकते हैं।

End of Feed